रिषभ पंत की अगुवाई में इंडिया ए की मजबूत टीम तैयार, केएल राहुल और अभिन्यु करेंगे पारी की शुरुआत

0

नई दिल्ली : इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला 6 नवंबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज के पहले टेस्ट में ऋषभ पंत की कप्तानी में इंडिया ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब पंत की निगाहें दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी। टीम ने इस मुकाबले के लिए मजबूत संयोजन तैयार किया है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाजों के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में धमाकेदार एंट्री

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। उन्हें इस टेस्ट सीरीज के लिए विशेष रूप से भारतीय टी20 टीम से रिलीज किया गया था ताकि वह रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी लय बरकरार रख सकें। कुलदीप की मौजूदगी से इंडिया ए का स्पिन अटैक और भी मजबूत हो जाएगा। उनके अलावा, इस मैच में कई अन्य मुख्य खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं जो दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। टीम मैनेजमेंट का मकसद इन खिलाड़ियों को विदेशी पिचों और परिस्थितियों के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में तैयारी का बेहतर मौका देना है।

केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे पारी की शुरुआत

भारत के लिए दूसरे टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन कर सकते हैं जबकि साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। इसके बाद बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ होंगे जबकि कप्तान पंत 5वें क्रम पर बैटिंग लाइन में होंगे। प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल को छठे नंबर पर खिलाया जा सकता है जिनके दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भातरीय टीम में जगह मिलने की पूरी संभावना है।

इंडिया ए की गेंदबाजी में नई धार — सिराज और आकाशदीप दिखा सकते हैं कमाल

इस मुकाबले के लिए इंडिया ए की टीम संतुलित संयोजन के साथ उतर सकती है। चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि तनुष कोटियान को मौका दिया जा सकता है, जो एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं, मानव सुथार को स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जिससे टीम को एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प मिलेगा। तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की जोड़ी को मौका मिलने की उम्मीद है, जो नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वहीं, स्पिन विभाग की अगुवाई कुलदीप यादव करेंगे, जो इस मैच में टीम के प्रमुख स्पिनर होंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की संभावित टीम

केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, तनुष कोटियान, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here