26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

धमाकेदार फॉर्म के बावजूद नहीं मिली जगह, 3 मैचों में 488 रन ठोकने वाले बल्लेबाज को नजरअंदाज

नई दिल्ली : भारतीय टीम जल्द ही शुभमन गिल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने उतरेगी, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन एक बार फिर करुण नायर का नाम शामिल नहीं किया गया। करुण नायर हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं और रणजी ट्रॉफी में लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं। उन्होंने पिछली कुछ पारियों में 2 शतक सहित 488 रन ठोके हैं, जिसमें 233 रन की धमाकेदार पारी भी शामिल है। इसके बावजूद उनका चयन न होना क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

488 रन और 2 शतक के बाद भी करुण नायर को नहीं मिला मौका

करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम के ऐलान से पहले रणजी में जमकर रन बनाए, लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं हुआ और वो इग्नोर कर दिए गए। करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर पांचवें और तीसरे नंबर पर आजमाया गया था, लेकिन वो बहुत अच्छा स्कोर नहीं कर पाए थे और फिर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता ही दिखा दिया गया। हालांकि घरेलू स्तर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वो फिर भी टीम में जगह बनाने में असफल रहे।

करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कर्नाटक के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 3 मैचों में 488 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका औसत 162.66 का रहा है, जो उनकी लाजवाब स्थिरता और फॉर्म को दर्शाता है। नायर के बल्ले से अब तक 2 शतक और 1 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 233 रन रहा। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह रणजी ट्रॉफी 2025 के शुरुआती तीन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बावजूद इसके, उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles