24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

महिला विश्व कप चैंपियंस के लिए टाटा मोटर्स का बड़ा उपहार – हर खिलाड़ी को मिलेगी 20 लाख की कार

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 विश्व कप का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश से बधाइयों की बौछार हो रही है। केंद्र सरकार, बीसीसीआई और विभिन्न राज्य सरकारें खिलाड़ियों के सम्मान में अलग-अलग पुरस्कारों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में अब टाटा मोटर्स ने भी आगे बढ़ते हुए विश्व विजेता टीम की हर खिलाड़ी को एक खास उपहार देने का एलान किया है, जो उनकी उपलब्धि और देश के गर्व का प्रतीक होगा।

टाटा मोटर्स ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी कि महिला विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को कंपनी की आने वाली नई TATA Sierra कार भेंट की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घोषणा के साथ कंपनी ने अपने पोस्ट में एक खास कैप्शन भी लिखा — “Legend Meets Legends” — जो टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि और टाटा मोटर्स के इस सम्मानजनक gesture को बखूबी दर्शाता है। इस कार की लॉन्चिंग 25 नवंबर को होनी है। इस कार के पेट्रोल व सीएनजी वर्जन की एक्श शोरूम कीमत तकरीबन 11 से 20 लाख रुपए होगी। वहीं ईवी की प्राइज रेंज 20 से 25 लाख रुपए है।

बीसीसीआई का तोहफा: महिला टीम को 51 लाख रुपये का इनाम

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बीसीसीआई द्वारा भी 51 करोड़ की इनामी राशि अलग से दी गई है। साथ ही प्राइज मनी की बात करें तो चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को आईसीसी की तरफ से 4.48 मिलियन यूएस डॉलर्स (39.77 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि मिली थी। यह पुरस्कार राशि पुरुष वर्ल्ड कप विनर से भी ज्यादा की थी।

इतना ही नहीं, विश्व कप में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को अलग से 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.20 करोड़ रुपये) की राशि दी गई थी। इसके अलावा, हर मैच जीतने पर 30 लाख रुपये का पुरस्कार था। चूंकि भारत ने फाइनल सहित कुल पांच मैच जीते थे, इसलिए टीम इंडिया को इस मुकाबलों के इनाम के रूप में 1.50 करोड़ रुपये मिले। इसके साथ ही, विभिन्न राज्य सरकारें भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित करने और पुरस्कार राशि देने की घोषणाएँ कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles