जुरेल का शतक, टीम को संकट से निकाला; पहले पांच बल्लेबाज रहे फ्लॉप

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया। यह पारी उस समय आई जब टीम के शीर्ष 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। ध्रुव की यह पारी इंडिया ए की टीम की लाज बचाने में निर्णायक साबित हुई। इस मैच में उन्हें शुद्ध बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।

जुरेल का शतक, बनी टीम इंडिया की उम्मीद

इस मैच की पहली पारी में इंडिया ने अपने 7 विकेट सिर्फ 126 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। इस दौरान छठे नंबर पर बैटिंग करने आए ध्रुव जुरेल एक छोर से टिके रहे और उन्होंने शतक लगाकर ही दम लिया। ध्रुव का साथ कुलदीप यादव ने पूरी तरह से दिया और वो उनके दम पर ही अपने शतक को पूरा करने में कामयाब हो पाए।

ध्रुव ने इस मैच में अपना शतक 145 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 9 चौके निकले। खबर लिखे जाने तक वो शतक लगाकर क्रीज पर मौजूद थे और पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 211 रन बना लिए थे। कुलदीप यादव ने काफी धैर्य से बल्लेबाजी की और उन्होंने 88 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन की पारी खेली। ध्रुव और जुरेल के बीच 173 गेंदों पर 79 रन की अहम साझेदारी हुई।

इस मैच की पहली पारी में इंडिया ए के शीर्ष 5 बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए और किसी का प्रदर्शन खास नहीं रहा। केएल राहुल ने केवल 19 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। साई सुदर्शन ने 17 रन बनाए, वहीं देवदत्त पडीक्कल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत भी फ्लॉप रहे और 24 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here