23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भोपाल लेपर्ड्स, सेंट माइकल और ऐस अकादमी की जीत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। पांचवीं ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें भोपाल लेपर्ड्स, सेंट माइकल और ऐस अकादमी की टीमें विजेता रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा किया जा रहा है। पहले मैच में सीहोर जिला क्रिकेट संघ का सामना भोपाल लेपर्ड्स से हुआ। सीहोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पूरी टीम 43 रन पर सिमट गई। उज्ज्वल पालीवाल ने 15 और युरेस भारती ने 12 रन जोड़े। भोपाल लेपर्ड्स के सार्थक सोनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि कृष्णा मिश्रा ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लेपर्ड्स ने 10.1 ओवर में 45 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सेंट माइकल ने रेलवे गर्वित अकादमी पर 52 रन से जीत दर्ज की। सेंट माइकल ने 276 रन बनाए। सोहेल खान ने 93, आशू शेख ने 58 और संतोष सिंह व चेतन सिंह ने 39-39 रन बनाए। जवाब में रेलवे गर्वित 224 रन ही बना सकी। सेंट माइकल के राजवीर वैद्य ने 3 विकेट लिए। सोहेल खान मैन ऑफ द मैच बने।

तीसरे मैच में ऐस अकादमी ने कनारा क्लब विदिशा को 5 विकेट से हराया। कनारा क्लब ने 207 रन बनाए, जिसमें राज कुशवाह के 71 रन शामिल थे। जवाब में ऐस अकादमी ने कुणाल भत्रे (69), सूर्य प्रताप (55) और ओजस अग्रवाल (36) की बदौलत 213 रन बनाकर जीत हासिल की। भत्रे को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार रंजी ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान ब्रजेश तोमर ‘ओमी’, डी. के. जैन, महेश प्रजापति, राजेंद्र राव और अतुल खरे ने प्रदान किए।

कल के मैच

अखिल भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट ग्रुप का मैच – ओल्ड कैंपियन मैदान

मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी बनाम सेंचुरियन अकादमी – सुबह 9 बजे, OFCA मैदान

अंकुर क्रिकेट अकादमी बनाम सिवाय क्रिकेट अकादमी – सुबह 9 बजे, बाबेअली मैदान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles