31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

धोनी अगले IPL में उतरेंगे, CSK ने रिटायरमेंट की अटकलें खत्म कीं

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी अगले IPL में खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ कहा है कि धोनी इस साल रिटायर नहीं हो रहे। उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि धोनी IPL 2026 में खेलने को तैयार हैं और फिलहाल उनके पास संन्यास की कोई योजना नहीं है। धोनी IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और 278 मैच खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार खिताब जीता है—2010, 2011, 2018, 2021 और 2023। हालांकि IPL 2025 में टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और 14 में से सिर्फ चार मैच जीतकर CSK पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। हाल ही में धोनी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके पास सोचने के लिए 4-5 महीने का समय है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि अभी कुछ तय नहीं है। उन्होंने यह भी माना कि हर साल फिट रहने के लिए उन्हें 15% ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि यह टॉप-लेवल क्रिकेट है। धोनी 44 साल के हैं और IPL 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर धोनी ने बीच सीजन में कप्तानी संभाली और टीम को चार में से तीन जीत दिलाई। उन्होंने इस सीजन में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा। IPL में 100 मैच जीतने वाले वे इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की है और CSK को 136 जीत दिलाई हैं। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 5439 रन, 24 फिफ्टी, 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी दर्ज किए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles