ICC ने घोषित किए T20 विश्व कप 2026 के वेन्यू, फ़ाइनल अहमदाबाद में संभावित

0

नई दिल्ली. ICC ने भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 विश्व कप 2026 के लिए वेन्यू तय कर दिए हैं। भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता मेजबान शहर होंगे, जबकि श्रीलंका में कैंडी और कोलंबो दो प्रमुख वेन्यू होंगे। तीसरा श्रीलंकाई वेन्यू जल्द घोषित किया जाएगा।  टूर्नामेंट संभावित तौर पर 7 फरवरी से शुरू होगा और 8 मार्च को फ़ाइनल अहमदाबाद में खेला जा सकता है। अगर पाकिस्तान फ़ाइनल में पहुंचता है, तो पहले से बने समझौते के अनुसार खिताबी मैच श्रीलंका में शिफ्ट किया जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगा।

इस बार भी टूर्नामेंट का ढांचा पिछले संस्करण जैसा ही रहेगा। कुल 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने समूह की बाकी सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, जहां दो ग्रुप बनेंगे। वहां से शीर्ष चार टीमें सेमीफ़ाइनल खेलेंगी और फिर फ़ाइनल होगा। भारत और श्रीलंका को मेजबान होने के कारण स्वतः प्रवेश मिला है। इनके अलावा 2024 T20 विश्व कप की शीर्ष सात टीमों—अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ़्रीका, USA और वेस्टइंडीज़—को सीधे जगह मिली है। T20I रैंकिंग के आधार पर न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को क्वालिफ़ाई कराया गया।

कनाडा ने अमेरिका क्वालिफ़ायर, जबकि इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोप क्वालिफ़ायर के ज़रिए पहली बार जगह बनाई। नामीबिया और ज़िम्बाब्वे अफ्रीका क्वालिफ़ायर से आए, जबकि नेपाल, ओमान और UAE ने एशिया EAP राउंड के ज़रिए टिकट हासिल किया। भारत इस टूर्नामेंट का गतविजेता है, जिसने बारबेडोस में साउथ अफ़्रीका को हराकर ख़िताब जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here