नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 9 नवंबर (शनिवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल भारत 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज में आगे है और अब उसके पास इसे 3-1 से अपने नाम करने का शानदार अवसर है।
इस मैच में अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो वो सीरीज जीत जाएगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अगर जीत हासिल की तो फिर ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी। यानी दोनों टीमों के लिए आखिरी मुकाबला काफी अहम है। चौथे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कंगारू टीम पर लगाम लगा दिया था और इस टीम के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए थे।
अब तक इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और टीम को 5वें मैच में भी उनसे ऐसी ही लय बनाए रखने की उम्मीद होगी। वहीं बल्लेबाजी विभाग में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला अब तक खामोश रहा है। वह इस निर्णायक मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर, सीरीज का आखिरी मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप कहां और कैसे देख सकते हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 मैच की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच शनिविर, 9 नवंबर को खेला जाएगा। - भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। - भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे से खेला जाएगा। - भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मैच में टॉस कब होगा?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.15 बजे होगा। - भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। - भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मैच मुफ्त में कैसे देख सकते हैं?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20 मैच का मुफ्त में डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण होगा। इस सुविधा का लुत्फ केवल डीडी फ्री डिश के उपभोक्ता ही ले सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
मिच मार्श (कप्तान), मैट शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन/जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जंपा, महली बियर्डमैन/बेन ड्वार्शियस।


