26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs AUS 5th T20I : खराब मौसम ने रोका खेल, भारत का लाइव स्कोर- 52/0

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज (8 नवंबर) ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। भारत की शुरुआत शानदार रही और टीम ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा नाबाद बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर डटे हुए हैं। हालांकि, फिलहाल मैदान पर मौसम ने अपना असर दिखाया है और बिजली चमकने (लाइनिंग) के कारण खेल रोक दिया गया है।

भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. इस मुकाबले को जीतने पर वो टी20 सीरीज अपने नाम कर लेगी. दोनों टीमों के बीच कैनबरा टी20 मैच बारिश के चलते धुल गया था. फिर ऑस्ट्रेलिया ने मेलर्बन टी20 मैच को 4 विकेट से जीता. भारतीय टीम ने इसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए होबार्ट (5 विकेट) और गोल्ड कोस्ट (48 रन) टी20 मैच में कंगारू टीम को पराजित किया.इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक परिवर्तन हुआ. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह इस मुकाबले में खेलने उतरे, जबकि तिलक वर्मा को रेस्ट दिया गया. दूसरी ओर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरी, जिसने गोल्ड कोस्ट टी20 मैच में भाग लिया था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 12 मुकाबलों में ही विजयी रही है। इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा अब तक काफी भारी रहा है।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया (H2H)

कुल टी20I मैच: 36
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 12
भारत ने जीते: 22
बेनतीजा: 2

पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, बेन ड्वारशुइस.

भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया टी20 सीरीज 2025

पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा (मैच रद्द)
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न (ऑस्ट्रेल‍िया की 4 विकेट से जीत)
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट (टीम इंडिया 5 विकेट से जीती)
चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट (भारत की 48 रनों से जीत)
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles