23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

सबालेंका और रयबाकिना आमने-सामने, डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताबी मुकाबला

नई दिल्ली : विश्व नंबर-1 एरिना सबालेंका ने कड़े मुकाबले में अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर तीन साल बाद डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। मुकाबले के दौरान सबालेंका को कुछ मुश्किल पलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत अपने नाम की। अब फाइनल में उनका सामना एलेना रयबाकिना से होगा, जिन्होंने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी रयबाकिना ने एक अन्य सेमीफाइनल में 15 ऐस के दम पर विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। सबालेंका को चौथे नंबर की अनिसिमोवा ने कड़ी टक्कर दी। पहला सेट एक घंटे तक चला। अनिसिमोवा ने ब्रेक प्वाइंट के पांच मौके गंवाए और 24 अनफोर्स्ड एरर किए। लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और तीन बार सबालेंका की सर्विस तोड़कर मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचाया।

सबालेंका ने निर्णायक सेट के सातवें गेम में ब्रेक बनाकर स्कोर 4-3 कर दिया और फिर मैच अपने नाम किया। कजाकिस्तान की 2022 की विंबलडन चैंपियन रयबाकिना ने इस प्रतियोगिता में अभी तक अपने सभी चार मैच जीते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अपने पहले मैच प्वाइंट पर पेगुला पर जीत हासिल की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles