30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अभिषेक शर्मा पर युवराज सिंह का बड़ा बयान – “ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा पर अपना बैट नहीं देगा ”

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के ओपनर बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी और उनके मेंटर युवराज सिंह ने एक मज़ेदार खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवराज ने बताया कि अभिषेक शर्मा को एक चीज़ से बेहद लगाव है, और चाहे हालात कुछ भी हों, वह उसे किसी के साथ साझा नहीं करते। युवराज के इस बयान ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी और अभिषेक की मज़ेदार आदत एक बार फिर चर्चा में आ गई।

बल्ला किसी को देना इसे पसंद नहीं

अभिषेक शर्मा के क्रिकेट करियर को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले उनके मेंटर युवराज सिंह ने हाल ही में एक मज़ेदार किस्सा साझा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवराज ने बताया कि अभिषेक शर्मा को अपने बल्ले से बेहद लगाव है। एक इवेंट के दौरान, जहाँ युवराज और अभिषेक दोनों मौजूद थे, युवराज ने मुस्कुराते हुए कहा कि कोई भी इंसान अभिषेक से उनका बल्ला नहीं ले सकता। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में जोड़ा — “ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा, लेकिन अपना बैट किसी को नहीं देगा।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह ने आगे बताया कि अभिषेक शर्मा के पास बल्लों का अच्छा-खासा कलेक्शन है, लेकिन वह उनकी देखभाल ऐसे करते हैं जैसे कोई कीमती खजाना हो। युवराज ने हंसते हुए कहा कि अगर अभिषेक के पास 10 बल्ले हों, तो भी वह दावा करेगा कि उसके पास सिर्फ दो ही हैं। उन्होंने मज़ाक में यह भी कहा कि अभिषेक ने मेरी कई चीज़ें तो ले लीं, लेकिन अपनी किसी भी चीज़ को साझा करने की बारी आई तो हमेशा पीछे हट गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि हाल ही में अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का खिताब अपने नाम किया। इस सफल दौरे के बाद अब अभिषेक साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आएंगे, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर से होगी। फिलहाल अभिषेक भारतीय टीम के लिए केवल टी20 प्रारूप में खेलते हैं, जबकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles