पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – ध्रुव जुरेल की एंट्री से टीम से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की, उससे उन्होंने आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अपनी जगह के दावे को और मज़बूत कर लिया है। 0आकाश के अनुसार, जुरेल का आत्मविश्वास और प्रदर्शन यह दर्शाता है कि वह अब सीनियर टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ध्रुव जुरेल की शानदार फॉर्म से खतरे में नितीश की जगह

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 14 नवंबर से शुरू होगी, और उससे ठीक पहले ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जोरदार फॉर्म का संकेत दिया। दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा। ध्रुव ने पहली पारी में नाबाद 132 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 127 रनों की शानदार पारी खेली। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ, वे नमन ओझा के बाद भारत ए की ओर से लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन उन्हें टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन का हकदार बनाता है, लेकिन इसके लिए ऋषभ पंत को बाहर करने की ज़रूरत नहीं है। उनके मुताबिक, भारतीय टीम चाहें तो पंत और ध्रुव दोनों को एक साथ मौका दे सकती है। उन्होंने कहा कि पंत उप-कप्तान होने के नाते टीम में निश्चित रूप से खेलेंगे, लेकिन ध्रुव जुरेल जैसी प्रतिभा को भी बाहर नहीं बैठाना चाहिए। उनके लिए टीम में एक संतुलित जगह बनाई जा सकती है।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अब असली सवाल ये है कि ध्रुव जुरेल के लिए टीम में जगह कैसे बनाई जाए। क्या उनके लिए साई सुदर्शन या नितीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर खेलने देना एक बेहतर विकल्प होगा क्योंकि वो उस स्थान पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, टीम संतुलन को देखते हुए ध्रुव जुरेल को नितीश कुमार रेड्डी की जगह मौका दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here