28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय कप: राजस्थान टीम बनी विजेता

भोपाल: बीडीसीए और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मैं आज फिजियोथेरेपिस्ट ग्रुप (एम पी फिजियो लीग)का फाइनल मैच भोपाल और राजस्थान टीमों के बीच खेला गया जिसे राजस्थान की टीम ने 37 रनो से जीता।

भोपाल के कप्तान विनोद मीणा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया ,राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124/9 रन बनाये सुमित वर्मा ने 62 रोहित शर्मा ने 34 रन बनाये ,भोपाल की ओर से प्रथम कुमार ने 3 प्रशांत कनोजिया ने 2 जबकि संजय अहिरवार और नवीन राजपूत ने क्रमश: 1-1 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए भोपाल की टीम कुल 87/10 रन ही बना पायी विनोद मीणा ने 27 रन जबकि नवीन राजपूत ने 23 रन बनाए,राजस्थान की ओर से आराध्य वत्स और राहुल रेवाड ने क्रमश:3-3 विकेट सुमित वर्मा ने 2 और रोहित शर्मा ने एक विकेट लिया ,इस प्रकार राजस्थान ने मैच को 37 रनों से जीतकर प्रतियोगिता पर क़ब्ज़ा जमाया ,मैच मैं शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित वर्मा को मैं न ऑफ द मैच चुना गया ।

प्रतियोगिता मैं ये श्रेष्ठ रहे :-

(1) श्रेष्ठ बल्लेबाज़ :-धनराज शर्मा (रराजस्थान
(2) श्रेष्ठ गेंदबाज़ :- आराध्य वत्स (राजस्थान )
(3) श्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक :- शादाब ख़ान (भोपाल )
(4) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट:-सुमित वर्मा (राजस्थान)

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को मुख्य अथिति भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के सचिव शांति कुमार जैन ने डॉ अभिजीत सक्सेना “अंकुर “,डॉ जगदीश जायसवाल,और विनोद राठौड़ की उपस्थिति मैं विजेता टीम राजस्थान को एक लाख रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता भोपाल को पच्चीस हज़ार रुपए और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर डॉ फ़ारूख़ अहमद ,डॉ दीपेश द्विवेदी,डॉ रोहित श्रीवास्तव ,डॉ जगप्रीत सिंह, डॉ आलोक चतुर्वेदी,मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles