31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

PAK vs SL: बाबर-रिजवान फ्लॉप, लेकिन सलमान और रऊफ ने दिलाई पाकिस्तान को 6 रन से जीत

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 6 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां शुरुआत में पाकिस्तान की टीम दबाव में नजर आई। लेकिन कप्तान सलमान आघा ने शानदार शतक जड़कर टीम की पारी को संभाला और उन्हें प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को शुरुआती मुकाबले में महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों पूर्व कप्तान बाबर आजम 29 और मोहम्मद रिजवान 5 कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान का स्कोर एक वक्त पर 95 रन पर 4 विकेट था। इसके बाद सलमान आघा और हुसैन तलात ने 5वें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में 299 तक पहुंचाने में मदद की। सलमान आघा ने 105 रन की शतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। इसके बाद श्रीलंका की तरफ से भी लक्ष्य का पीछा करने में आखिरी तक कोई कसर नहीं छोड़ी गई और हर बल्लेबाज ने अपना-अपना योगदान दिया।

आखिरकार मुकाबले का नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में गया। 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही और ओपनिंग जोड़ी ने 85 रन की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद टीम ने तीन विकेट तेजी से खो दिए, जिससे दबाव बढ़ गया। बीच के ओवरों में समाराविक्रमा (39), कप्तान असालंका (32) और लियानगे (28) ने टीम को संभालने की कोशिश की और स्कोर को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। आखिर में वानिंदु हसरंगा ने शानदार 59 रन बनाए और महीश तीक्ष्णा ने 21 रनों का योगदान दिया, लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका की टीम 6 रन से पीछे रह गई और जीत पाकिस्तान के नाम रही।

रऊफ ने मचाई तबाही, अफरीदी को नहीं मिला एक भी विकेट

श्रीलंका की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 293 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनके अलावा नसीम शाह और फहीम अशरफ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं मोहम्मद नवाज को एक सफलता मिली, जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी इस बार विकेट लेने में नाकाम रहे। अब सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 13 नवंबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच भी 15 नवंबर को इसी मैदान पर आयोजित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles