26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ICC Rankings: नंबर 1 पर अभिषेक और रोहित, तिलक वर्मा को झटका, अक्षर पटेल को डबल फायदा

नई दिल्ली : आईसीसी ने बुधवार, 12 नवंबर 2025 को इस हफ्ते की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। अधिकांश नंबर 1 की रैंकिंग पर भारत का दबदबा कायम है। वनडे और टी20 दोनों में भारत दुनिया की नंबर एक टीम है। वनडे में रोहित शर्मा और टी20 में अभिषेक शर्मा नंबर 1 स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती और टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

इसके अलावा, रविंद्र जडेजा टेस्ट में नंबर 1 ऑलराउंडर बने हुए हैं, जबकि अक्षर पटेल को हालिया रैंकिंग में डबल फायदा हुआ है। अक्षर ने हाल के दिनों में बतौर ऑलराउंडर भी टीम इंडिया में अपनी छाप छोड़ी है। गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें ताजा रैंकिंग में गेंदबाजी और ऑलराउंडर दोनों कैटेगरी में फायदा मिला है।

अक्षर पटेल को रैंकिंग में दोगुना फायदा

अक्षर पटेल पिछले हफ्ते टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर थे। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें मिला है और अब वह दुनिया के टॉप 15 गेंदबाजों की लिस्ट में 15वें स्थान पर आ गए हैं। जबकि कुलदीप यादव 15वें से 19वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। इसके अलावा टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी अक्षर को फायदा मिला है।

अक्षर पटेल अब टॉप 10 टी20 ऑलराउंडर्स की सूची के करीब पहुँच गए हैं। ताजा रैंकिंग में वह 14वें स्थान से बढ़कर 11वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या, जो ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेल पाए थे, चौथे स्थान से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस बीच, नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 16वें स्थान से 17वें स्थान पर पीछे हटना पड़ा है।

अगर टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों के हालात फिलहाल अच्छे नहीं हैं। टीम रैंकिंग में भारत टेस्ट क्रिकेट में चौथे स्थान पर है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में केवल यशस्वी जायसवाल ही नंबर चार पर शामिल हैं। वहीं, शुभमन गिल 12वें से खिसककर 13वें स्थान पर आ गए हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर 1 हैं, लेकिन टॉप 10 में उनके अलावा कोई और भारतीय गेंदबाज नहीं है। ऑलराउंडर की लिस्ट में भी रविंद्र जडेजा नंबर 1 हैं और उनके अलावा कोई भारतीय टॉप 10 में शामिल नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles