जगराम जाट ने एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

0

70+ आयु वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में हासिल किया दूसरा स्थान

एनएसटी न्यूज, भोपाल। चेन्नई में 5 से 9 नवम्बर तक आयोजित 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भोपाल के जगराम जाट ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।उन्होंने 1.32 मीटर की ऊंचाई पार कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों से एथलीटों ने भाग लिया। जगराम जाट को यह सम्मान मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स द्वारा प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here