23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

राशिद खान ने दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘वो मेरी पत्नी है, छिपाने जैसा कुछ नहीं’

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी पहली शादी के सिर्फ 10 महीने बाद दूसरी शादी की पुष्टि की है। हाल ही में नीदरलैंड में एक चैरिटी इवेंट के दौरान राशिद खान पारंपरिक अफगानी परिधान में एक महिला के साथ बैठे नजर आए थे। इसके बाद उनकी दूसरी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगीं और अब खुद राशिद ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सच्चाई बताई है।

10 महीने में दूसरी शादी के बाद राशिद खान ने दी सफाई

इन सभी अफवाहों के बीच आखिरकार राशिद खान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी दूसरी शादी की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राशिद ने लिखा, “2 अगस्त 2025 को मैंने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की। मैंने दूसरा निकाह किया और उस महिला से शादी की, जो मेरे जीवन में प्यार, सुकून और साझेदारी का प्रतीक है, जिसकी मुझे हमेशा से तलाश थी।” उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में मैं अपनी पत्नी के साथ एक चैरिटी इवेंट में गया था, लेकिन यह देखकर दुख हुआ कि इतने छोटे से पल को लेकर लोगों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। राशिद खान ने आगे लिखा कि सच तो साफ है कि वो मेरी पत्नी है और हम साथ खड़े हैं, हमारे बीच कुछ भी छुपाने को नहीं है। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने दया, समर्थन और समझदारी दिखाई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राशिद खान ने अपनी दूसरी पत्नी के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, क्योंकि वे मीडिया और लोगों की नजरों से दूर रहना पसंद करती हैं। राशिद की पहली शादी अक्टूबर 2024 में हुई थी, जिसमें उनके करीबी साथी मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और अजमतुल्लाह उमरजई सहित कई लोग शामिल हुए थे। दूसरी शादी की खबर सामने आने के बाद जहां कुछ प्रशंसकों ने राशिद के इस कदम की आलोचना की, वहीं कई लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि यह उनका निजी मामला है और किसी को भी उनके व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles