31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

नवा रायपुर क्रिकेट स्टेडियम संचालन के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को लीज, कैबिनेट ने दी मंजूरी

एनएसटी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घकालीन संचालन और विकास कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCA) को लीज पर देने की मंजूरी दी। यह लीज अनुबंध के अनुसार दी जा रही है, जिसके तहत स्टेडियम का संचालन, रखरखाव और भविष्य के विस्तार कार्य CSCA की जिम्मेदारी में होगा।

इस फैसले से राज्य में क्रिकेट के विकास को मजबूत आधार मिलेगा। युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल वातावरण प्रदान किया जा सकेगा। स्टेडियम की सुविधाओं में सुधार से खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलेंगे और राज्य का क्रिकेट ढांचा मजबूत होगा। निर्णय का समय भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दिसंबर में होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाना है। लगातार बड़े आयोजनों के मिलने से यह साफ है कि रायपुर आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का नियमित केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निदेशक बलदेव सिंह भाटिया ने कैबिनेट के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और पूरी कैबिनेट ने राज्य के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के हित में दूरदर्शी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ में क्रिकेट संस्कृति को नई दिशा देगा और आने वाले वर्षों में रायपुर देश के प्रमुख क्रिकेट स्थलों में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले से स्टेडियम के संचालन में पेशेवर दक्षता आएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के आयोजन की संभावनाएं और मजबूत होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles