नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी रिलीज और रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने अर्जुन तेंदुलकर समेत कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। वहीं, रिटेंशन की डेडलाइन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे और शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ ट्रेड कर लिया था, जिससे टीम की रणनीति अगले सीजन के लिए पहले ही स्पष्ट हो गई है।
मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से, मयंक मार्कन्डे को केकेआर से और शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर का साथ छोड़ते हुए उन्हें लखनऊ के साथ ट्रेड कर दिया है। खबरें विल जैक्स को लेकर आ रही थीं लेकिन मुंबई ने उन्हें रिटेन करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
मुंबई इंडियंस से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
सत्यनारायण राजू, रीस टॉप्ली, केएल श्रिजित, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।
मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़), ट्रेंट बोल्ट- 12.50 करोड़, नमन धीर- 5.25 करोड़, रॉबिन मिन्ज- 65 लाख, रियान रिकेल्टन- 1 करोड़, दीपक चाहर- 9.25 करोड़, अल्लाग गजनफर- 4.80 करोड़, विल जैक्स- 5.25 करोड़, अश्वनी कुमार- 30 लाख, मिचेल सैंटनर- 2 करोड़, राज अंगद बाबा- 30 लाख।


