प्रारब्ध मिश्रा का दमदार आलराउंड प्रदर्शन, बीडीसीए प्रेसिडेंट एकादश 45 रन से विजेता

0

ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति ग्रीन पैराडाइस कप में रोमांचक मुकाबला

NST News, Bhopal.भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत ओल्ड कैम्पियन मैदान पर भोपाल लेपर्ड्स और बीडीसीए प्रेसिडेंट एकादश के बीच मुकाबला खेला गया। मैच रोमांच और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों से भरपूर रहा। इसमें बीडीसीए प्रेसिडेंट एकादश 45 रन से जीता। बीडीसीए प्रेसिडेंट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348/8 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने 100 रन की आतिशी पारी खेलकर नेतृत्व किया, जबकि विकास शर्मा ने 124 रन बनाए। तनिष्क यादव ने 59 और आदित्य तोमर ने 26 रन का योगदान दिया।

भोपाल लेपर्ड्स की ओर से प्रांजल पुरी ने 3, अतुल कुशवाह ने 2 और कृष्णा मिश्रा ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल लेपर्ड्स की टीम ने भी अच्छा संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 303 रन पर आउट हो गई। ओजस्व शुक्ला ने 63, कनिष्क दुबे ने 59, अतुल कुशवाह ने 47, ज़ैद खान ने 41 और कुणाल राय ने 40 रन बनाए। बीडीसीए के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके। तन्मय पांडे ने 3 और नीरज ग्रोवर ने 2 विकेट लिए।बेहतरीन दोहरा प्रदर्शन (शतक + पांच विकेट) करने पर प्रारब्ध मिश्रा को मैन आफ द मैच चुना गया। पुरस्कार पूर्व रणजी खिलाड़ी ब्रजेश तोमर ओमी और सुभाष बोराना ने दिया।

आज का मैच

राजगढ़ जिला क्रिकेट संघ बनाम भोपाल क्रिकेट अकादमी

समय: सुबह 9 बजे, स्थान: ओल्ड कैम्पियन मैदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here