भारत–पाकिस्तान भिड़ंत: जितेश बनाम इरफान की टक्कर, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली : यूएई को 148 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम अब पाकिस्तान ए के खिलाफ होने वाले अपने अगले लीग मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम ने पहले मैच में जिस तरह का दमदार प्रदर्शन किया, उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। यही आत्मविश्वास लेकर टीम पाकिस्तान को मात देने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है, ताकि शुरुआती जीत के क्रम को आगे बढ़ाया जा सके।

पाकिस्तान की बात करें तो ये टीम भी कम नजर नहीं आ रही है और इरफान खान की कप्तानी वाली इस टीम ने भी पहले मैच में जीत दर्ज की थी। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों में कई शानदार प्लेयर हैं जो मैच के रुख को मोड़ने की ताकत रखते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ये मैच काफी हाई वोल्टेज होने वाला है।

भारत बनाम पाकिस्तान: जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और पाकिस्तान दोनों इस मैच में मैदान पर अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का साथ उतरेंगे। भारतीय बैटिंग लाइनअप की बात करें तो इसमें वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, जितेश शर्मा, नमनधीर, नेहल वढेरा जैसे खिलाड़ी हैं और ये प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे जबकि गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सुयश शर्मा, यश ठाकुर, गुरजनप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत शायद उसी प्लेइंग इलेवन का साथ उतर सकता है जो टीम यूएई के खिलाफ खेली थी।

पाकिस्तान की बात करें तो टीम अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं रखती। उनकी बल्लेबाज़ी क्रम में मोहम्मद नदीम, माज सकाकत, यासिर खान, मोहम्मद फैग, इरफान खान और साद मसूद जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ शामिल रहेंगे। वहीं गेंदबाज़ी विभाग में उबैद शाह, मोहम्मद सलमान, माज सदाकत और साद मसूद टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। इस मुकाबले में पाकिस्तान की नजर खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी पर होगी, जिन्होंने यूएई के खिलाफ शानदार 144 रनों की धुआंधार पारी खेलकर सबको प्रभावित किया था।

इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (कप्तान व विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

यासिर खान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद फैक, माज सदाकत, गाजी गोरी (विकेटकीपर), इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, मुबासिर खान, उबैद शाह, अहमद दानियाल, मोहम्मद सलमान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here