भारत 93 पर सिमटा—दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट में दर्ज की जीत

0

नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां मेहमान साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में केवल 93 रन पर ढेर हो गया। अफ्रीका के स्पिनर सायमन हार्मर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पूरे मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर भारत को 30 रनों की लीड मिली. रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही. मार्को जानसेन ने दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (0 रन) और केएल राहुल (1 रन) को सस्ते में चलता कर दिया. फिर तीसरा विकेट ध्रुव जुरेल (13 रन) के रूप में गिरा, जो टी20 स्टाइल शॉट मारने के चक्कर में साइमन हार्मर का शिकार बने. हार्मर ने इसके बाद स्टैंडिंग कैप्टन ऋषभ पंत (2 रन) का विकेट लिया. वहीं रवींद्र जडेजा (18 रन) भी क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद हार्मर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए.

भारतीय टीम की उम्मीदें सबसे ज्यादा वॉशिंगटन सुंदर पर टिकी थीं, लेकिन उन्हें पार्ट-टाइम स्पिनर एडेन मार्करम ने पवेलियन भेज दिया। सुंदर ने 92 गेंदों पर टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। इसके बाद हार्मर ने कुलदीप यादव को आउट कर भारत का स्कोर 7/77 कर दिया। अक्षर पटेल ने केशव महाराज के एक ओवर में दो छक्कों की मदद से 16 रन जरूर जुटाए, लेकिन बड़े शॉट की कोशिश में उसी ओवर में कैच दे बैठे। अक्षर के आउट होने के तुरंत बाद सिराज भी पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल बैटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते भारतीय पारी जल्द ही सिमट गई।

भारत की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (93/10, 35 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 00
केएल राहुल कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 01
वॉशिंगटन सुंदर कैच साइमन हार्मर, बोल्ड एडेन मार्करम 31
ध्रुव जुरेल कैच कॉर्बिन बॉश, बोल्ड साइमन हार्मर 13
ऋषभ पंत कॉट एंड बोल्ड साइमन हार्मर 2
रवींद्र जडेजा LBW साइमन हार्मर 18
अक्षर पटेल कैच टेम्बा बावुमा, बोल्ड केशव महाराज 26
कुलदीप यादव LBW साइमन हार्मर 1
जसप्रीत बुमराह नाबाद 0
मोहम्मद सिराज कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज 0
शुभमन गिल अबसेंट हर्ट

विकेट पतन: 1-0 (यशस्वी जायसवाल, 0.4 ओवर) , 2-1 (केएल राहुल, 2.1 ओवर), 3-33 (ध्रुव जुरेल, 14.6 ओवर), 4-38 (ऋषभ पंत, 19.4 ओवर), 5-64 (रवींद्र जडेजा, 27.1 ओवर) , 6-72 (वॉशिंगटन सुंदर, 30.2 ओवर), 7-77 (कुलदीप यादव, 33.2 ओवर) , 8-93 (अक्षर पटेल, 34.5 ओवर), 9-93 (मोहम्मद सिराज, 34.6 ओवर)

ऐसी रही साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया. 91 रनों के स्कोर तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवा दिए. रवींद्र जडेजा ने एडेन मार्करम (4 रन), वियान मुल्डर (11 रन), टोनी डी जोरजी (2 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (5 रन) को आउट करके अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने भी जडेजा का बखूबी साथ दिया. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की तारीफ करनी होगी, जिन्होंने दूसरे दिन के आखिरी घंटे में बल्ले से इंटेंट दिखाया.

खेल के तीसरे दिन भी बावुमा ने दमखम दिखाया. बावुमा ने कॉर्बिन बॉश (25 रन) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की. साउथ अफ्रीका के आखिरी दो विकेट मोहम्मद सिराज ने निकाले. सिराज ने साइमन हार्मर (7) और केशव महाराज (0 रन) को चलता किया. बावुमा ने चार चौके की मदद से 136 बॉल पर 55* रन बनाए. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए.

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (153/10, 54 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
रयान रिकेल्टन LBW कुलदीप यादव 11
एडेन मार्करम कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड रवींद्र जडेजा 4
वियान मुल्डर कैच ऋषभ पंत, बोल्ड रवींद्र जडेजा 11
टेम्बा बावुमा नाबाद 55
टोनी डी जोरजी कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड रवींद्र जडेजा 2
ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड रवींद्र जडेजा 5
काइल वेरेने बोल्ड अक्षर पटेल 9
मार्को जानसेन कैच केएल राहुल, बोल्ड कुलदीप यादव 13
कॉर्बिन बॉश बोल्ड जसप्रीत बुमराह 25
साइमन हार्मर बोल्ड मोहम्मद सिराज 7
केशव महाराज LBW मोहम्मद सिराज 0

विकेट पतन: 1-18 (रयान रिकेल्टन, 6.4 ओवर), 2-25 (एडेन मार्करम, 8.2 ओवर), 3-38 (वियान मुल्डर, 16.3 ओवर), 4-40 (टोनी डी जोरजी, 16.5 ओवर), 5-60 (ट्रिस्टन स्टब्स, 22.6 ओवर), 6-75 (काइल वेरेने, 27.5 ओवर), 7-91 (मार्को जानसेन, 33.6 ओवर), 8-135 (कॉर्बिन बॉश, 47.1 ओवर), 9-153 (साइमन हार्मर, 53.3 ओवर), 10-153 (केशव महाराज, 53.6 ओवर)

भारत की पहली पारी: साइमन हार्मर ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीका की तरह भारतीय बल्लेबाजों का भी पहली पारी में बुरा हाल रहा. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर (29 रन), रवींद्र जडेजा (27 रन) और ऋषभ पंत (27 रन) को भी स्टार्ट मिले, लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. कप्तान शुभमन गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. मार्को जानसेन को भी तीन सफलताएं हासिल हुईं.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 189 (62.2 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल बोल्ड मार्को जानसेन 12
केएल राहुल कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज 39
वॉशिंगटन सुंदर कैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर 29
शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट 4
ऋषभ पंत कैच काइल वेरेने, बोल्ड कॉर्बिन बॉश 27
रवींद्र जडेजा LBW साइमन हार्मर 27
ध्रुव जुरेल कॉट एंड बोल्ड साइमन हार्मर 14
अक्षर पटेल कैच मार्को जानसेन, साइमन हार्मर 16
कुलदीप यादव कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 01
मोहम्मद सिराज बोल्ड मार्को जानसेन 01
जसप्रीत बुमराह नाबाद 1*

विकेट पतन: 1-18 (यशस्वी जायसवाल, 6.6 ओवर), 2-75 (वॉशिंगटन सुंदर, 34.2 ओवर), 2-79* (शुभमन गिल, रिटायर्ड नॉट आउट), 3-109 (केएल राहुल, 39.5 ओवर),  4-132 (ऋषभ पंत, 43.4 ओवर), 5-153 (ध्रुव जुरेल, 48.3 ओवर), 6-171 (रवींद्र जडेजा, 54.3 ओवर), 7-172 (कुलदीप यादव, 55.5 ओवर),  8-187 (मोहम्मद सिराज, 59.6 ओवर),  9-189 (अक्षर पटेल, 62.2 ओवर)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी: जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट

साउथ अफ्रीका का स्कोर पहली पारी में एक समय बिना किसी नुकसान के 57 रन था, लेकिन उसके बाद उसने मोमेंटम गंवा दिया. नतीजा ये हुआ कि मेहमान टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रनों का योगदान दिया. वियान मुल्डर (24 रन), टोनी डी जोरजी (24 रन) और रयान रिकेल्टन (23 रन) भी कुछ रन बनाने में कामयाब रहे. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी दो-दो कामयाबी हासिल हुईं.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 159/10 (54.6 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम कैच ऋषभ पंत, बोल्ड जसप्रीत बुमराह 31
र‍यान र‍िकेल्टन बोल्ड जसप्रीत बुमराह 23
व‍ियान मुल्डर LBW कुलदीप यादव 24
टेम्बा बावुमा कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड कुलदीप यादव 03
टोनी डी जोरजी LBW जसप्रीत बुमराह 24
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 15*
काइल वेरेने LBW मोहम्मद स‍िराज 16
मार्को जानसेन बोल्ड मोहम्मद स‍िराज 00
कॉर्बिन बॉश LBW अक्षर पटेल 03
साइमन हार्मर बोल्ड जसप्रीत बुमराह 5
केशव महाराज LBW जसप्रीत बुमराह 0

विकेट पतन: 1-57 (रयान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर),  3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर), 4-114 (वियान मुल्डर, 29.5 ओवर) 5-120 (टोनी डी जोरजी, 32.3 ओवर), 6-146 (काइल वेरेने, 44.1 ओवर), 7-147 (मार्को जानसेन, 44.4 ओवर), 8-154 (कॉर्बिन बॉश, 51.6 ओवर), 9-159 (साइमन हार्मर, 54.3 ओवर), 10-159 (केशव महाराज, 54.6 ओवर)

पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर और केशव महाराज.

भारत vs साउथ अफ्रीका (H2H)

कुल टेस्ट मैच- 44
भारत ने जीते- 16
साउथ अफ्रीका ने जीते-18
ड्रॉ-10

ईडन गार्डन्स में भारत का प्रदर्शन (टेस्ट)

कुल टेस्ट मैच-42
भारत ने जीते- 13
भारत ने हारे- 9
ड्रॉ-20

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) ईडन गार्डन्स में

कुल टेस्ट मैच-3
भारत ने जीते- 2
साउथ अफ्रीका ने जीते-1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here