गिल-कुलदीप बाहर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारत को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत वापसी की कोशिश करेगी और जीत दर्ज करके सीरीज़ को 1-1 से बराबर करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी।

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत

पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन में ही खत्म हो गया था और इसके बाद जो स्थिति बन रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कप्तान शुभमन गिल शायद दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएं। गिल को पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में दर्द की शिकायत हुई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि अभी दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने में कुछ वक्त बचा है ऐसे में वो खेलते हैं या नहीं इस पर सबकी निगाहें बनी रहेगी।

दूसरा टेस्ट भारत के लिए किसी फाइनल से कम नहीं है, क्योंकि सीरीज में वापसी करने का यही आख़िरी मौका है। हालांकि टीम चयन को लेकर अनिश्चितता भी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुलदीप यादव नवंबर के अंत में अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो सकते हैं और इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से अवकाश का अनुरोध किया है, जिससे उनका खेलना मुश्किल दिख रहा है। वहीं शुभमन गिल की जगह भी सुरक्षित नहीं लग रही। ऐसे में यदि गिल और कुलदीप दोनों उपलब्ध नहीं होते, तो भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कुलदीप यादव के उपलब्ध न होने की स्थिति में टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है। ऐसे में साई सुदर्शन की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं अगर शुभमन गिल भी बाहर रहते हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में देवदत्त पडीक्कल या नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की अनुभवी स्पिन तिकड़ी मैदान पर उतरने के लिए तैयार होगी, जो कोलकाता टेस्ट का भी हिस्सा थे। तेज गेंदबाजी विभाग जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी के हाथों में रहेगा।

इसके अलावा, यदि शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो टीम में केवल एक बदलाव देखने को मिल सकता है और कुलदीप यादव की जगह साई सुदर्शन को शामिल किया जाएगा। बाकी बल्लेबाजी क्रम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल अपनी जगह बनाए रखेंगे। वहीं, अगर गिल उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम की कमान ऋषभ पंत संभालेंगे और उनकी कप्तानी में भारत सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (शुभमन गिल के नहीं खेलने पर)

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल/नितीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (शुभमन गिल के खेलने पर)

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here