ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी: मंत्री कुशवाह, 20 चयनित खिलाड़ियों को दी गई क्रिकेट किट, राज्य सरकार करेगी पूरा सहयोग

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य में ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को संसाधनों और सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह बात ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया, मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा चयनित 20 खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में कही। मंत्री कुशवाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिव्यांगजन खेलों में भी अपनी पूरी क्षमता दिखा सकें। उन्होंने बताया कि ब्लाइंड क्रिकेट के साथ–साथ फुटबॉल, चैस जैसे अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन प्रतिभा की कमी नहीं रखते, बस उन्हें अवसर और सही दिशा देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समृद्ध भारत के संकल्प को तभी गति मिलेगी जब दिव्यांगजन भी सशक्त बनेंगे। उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों की सराहना की। एसोसिएशन के सदस्य डॉ. राजीव जैन ने बताया कि 3 से 9 नवंबर तक ग्वालियर में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें चयनित 35 खिलाड़ियों में से 20 को इस कार्यक्रम में क्रिकेट किट प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जनवरी में 8 राज्यों के ब्लाइंड खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशिक्षण जारी है। कार्यक्रम में टीम सदस्य अनिल साकेत, सतीश कनाडे, तथा एसोसिएशन की अंजिता राव, ज्योति वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here