20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

बांग्लादेश A–अफगानिस्तान A मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल और टॉप 5 स्टार प्लेयर्स की सूची

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सोमवार (17 नवंबर) को ग्रुप ए के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में श्रीलंका ए ने हांगकांग ए को 7 विकेट से हराकर अपना खाता खोला। दो मैचों में एक जीत के साथ श्रीलंका ए के अब दो अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं हांगकांग ए का दो मैचों में खाता नहीं खुला है और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

दिन के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ए ने अफगानिस्तान ए को 8 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया। बांग्लादेश ए दो मैचों में चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं अफगानिस्तान ए दो मैचों में एक जीत और दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ग्रुप से बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए में से दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। इसका फैसला बुधवार (19 नवंबर) को होने वाले मुकाबलों के बाद तय होगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका
ग्रुप ए
रैंक टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
1 बांग्लादेश ए 2 2 0 4 4.079
2 श्रीलंका ए 2 1 1 2 1.384
3 अफगानिस्तान ए 2 1 1 2 -1.182
4 हॉन्गकॉन्ग 2 0 2 0 -4.697
ग्रुप बी
रैंक टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
1 पाकिस्तान शाहीन्स 2 2 0 4 2.810
2 इंडिया ए 2 1 1 2 2.245
3 ओमान 2 1 1 2 -0.975
4 संयुक्त अरब अमीरात 2 0 2 0 -3.725
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अब तक के सर्वश्रेष्ठ 5 बल्लेबाज़ और गेंदबाज़

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में वैभव सूर्यवंशी, माज सदाकत, हबीबुर रहमान सोहन और जितेश शर्मा शीर्ष चार में बने हुए हैं। वहीं श्रीलंका ए के नुवानिदु फर्नांडो ने शोएब खान को पीछे छोड़ते हुए टॉप पांच में जगह बना ली है। दूसरी ओर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिले हैं। बांग्लादेश ए के रिपोन मंडल, श्रीलंका ए के विजयकांत वियाकांत और अफगानिस्तान ए के अल्लाह गजनफर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। बिलाल समी चौथे और माज सदाकत पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए) 2 2 189 94.5 270 16 18
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 2 2 175 0 173.27 12 13
हबीबुर रहमान सोहन (बांग्लादेश ए) 2 2 110 110 229.17 8 11
जितेश शर्मा (इंडिया ए) 2 2 88 88 214.63 8 6
नुवानिदु फर्नांडो (श्रीलंका ए) 2 2 86 86 138.71 8 3
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
रिपन मोंडल (बांग्लादेश ए) 2 8 48 5 6.8 34 0 0
विजयकांत व्यासकांत (श्रीलंका ए) 2 8 48 5 7.8 39 0 0
एएम गजनफर (अफगानिस्तान ए) 2 8 48 5 8 40 0 0
बिलाल सामी (अफगानिस्तान ए) 2 5 30 4 12.5 50 1 0
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 2 6 36 4 6.5 26 0 0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles