22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

गिल्ट फ्री टीम बनी बिजनेसमैन प्रीमियर लीग सीजन 2 की चैंपियन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भारतीय युवक खेल कूद एवम् युवा संस्थान द्वारा आयोजित बिज़नेसमेन्स प्रीमियर लीग सीज़न 2 के फाइनल मुकाबले में गिल्ट फ्री ने स्कोप यूनिवर्सिटी को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल्ट फ्री ने 20 ओवरों में 194/4 का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए अभिषेक सिंह ने 61 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे, जबकि पीयूष टंडन ने 44 गेंदों में 63 रन जोड़े। स्कोप यूनिवर्सिटी की ओर से अमित शर्मा (2/26) और समीर जमील (1/42) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोप यूनिवर्सिटी की टीम 19.5 ओवरों में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक चंदेल ने 30 गेंदों में 38 रन बनाए और मोहित झावा ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गिल्ट फ्री की ओर से संकेत दुबे ने 3 विकेट लिए, जबकि देवेंद्र और रवि ने 2-2 विकेट लेकर टीम को फाइनल का विजेता बनाया। इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री राहुल कोठारी उपस्थित थे। आयोजक शरद पंडित और अमित भार्गव ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया और विजेता टीम को शुभकामनाएं दी।
अन्य पुरस्कार:
बेस्ट बैट्समैन: मोहित झावा
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज: मिराज मंडल
बेस्ट बॉलर: सायद फ़रान अली
बेस्ट फील्डर: पीयूष राज सक्सेना
क्लासिकल प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट: अभिषेक सिंह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles