27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

इंडिया ए–ओमान मैच के बाद एशिया कप राइजिंग स्टार्स की पॉइंट्स टेबल, जानें टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के 10वें मैच में मंगलवार (19 नवंबर) को इंडिया ए ने ओमान को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। ग्रुप बी से इंडिया ए के साथ पाकिस्तान ए ने भी अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है, जबकि ओमान और यूएई टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब ग्रुप ए से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा, इसका फैसला बुधवार (19 नवंबर) को होगा। इस दिन अफगानिस्तान ए की भिड़ंत हॉन्गकॉन्ग से होगी, जबकि श्रीलंका ए को बांग्लादेश ए के खिलाफ उतरना है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के ग्रुप ए में बांग्लादेश ए दो मैचों में दो जीत और चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। श्रीलंका ए दो मैचों में एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि अफगानिस्तान ए भी दो मैचों में एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। हॉन्गकॉन्ग का खाता अब तक नहीं खुला है। सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पाकिस्तान ए के माज सदाकत शीर्ष पर हैं। उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 212 रन बनाए हैं। भारत के वैभव सूर्यवंशी 3 मैचों की 3 पारियों में 201 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी माज सदाकत ही शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अब तक 6 विकेट झटके हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका
ग्रुप बी
रैंक टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
1 पाकिस्तान शाहीन (Q) 3 3 0 6 4.56
2 इंडिया ए (Q) 3 2 1 4 1.979
3 ओमान 3 1 2 2 -1.02
4 संयुक्त अरब अमीरात 2 0 2 0 -5.283
ग्रुप ए
रैंक टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
1 बांग्लादेश ए 2 2 0 4 4.079
2 श्रीलंका ए 2 1 1 2 1.384
3 अफगानिस्तान ए 2 1 1 2 -1.182
4 हॉन्गकॉन्ग 2 0 2 0 -4.697
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 3 3 212 0 182.76 16 16
वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए) 3 3 201 67 242.17 18 18
हबीबुर रहमान सोहन (बांग्लादेश ए) 2 2 110 110 229.17 8 11
नमन धीर (इंडिया ए) 3 3 99 33 159.68 11 5
हम्माद मिर्जा (ओमान) 3 3 94 31.33 162.07 9 5
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 3 10 60 6 7.5 45 0 0
रिपन मोंडल (बांग्लादेश ए) 2 8 48 5 6.8 34 0 0
विजयकांत व्यासकांत (श्रीलंका ए) 2 8 48 5 7.8 39 0 0
एएम गजनफर (अफगानिस्तान ए) 2 8 48 5 8 40 0 0
गुरजपनीत सिंह (इंडिया ए) 3 11 66 5 16.6 83 0 0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles