जितेश शर्मा ने ओमान के खिलाफ बजाई जीत की गूंज, T20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि

0

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के 10वें मैच में मंगलवार (18 नवंबर) को इंडिया ए ने ओमान को 6 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जवाब में 136 रन के लक्ष्य को इंडिया ए ने 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए आसानी से हासिल कर लिया।

इंडिया ए के लिए विजयी रन कप्तान जितेश शर्मा के बल्ले से निकला। उन्होंने फाइन लेग पर चौका लगाया और न सिर्फ इंडिया ए ने जीत हासिल की बल्कि कप्तान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। जितेश शर्मा ने इस चौके के साथ टी20 करियर में 3000 रन पूरे कर लिए।

जितेश शर्मा का टी20 करियर: एक नज़र उपलब्धियों पर

जितेश शर्मा ने 147 टी20 मैचों की 132 पारियों में 27.80 के औसत और 153.68 के स्ट्राइक रेट से 3003 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 103 है। उन्होंने एक शतक के अलावा अर्धशतक लगाए हैं। जितेश ने टी20 इंटरनेशनल में 12 मैचों की 9 पारियों में 15.62 के औसत और 147.05 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं। 35 रन सर्वोच्च स्कोर है।

जितेश शर्मा का आईपीएल करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था और अब तक दो टीमों क लिए खेले हैं। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। जितेश ने 55 मैच की 47 पारियों में 25.41 के औसत और 157.05 के स्ट्राइक रेट से 991 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 85 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

जितेश शर्मा का करियर
मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ शतक अर्धशतक
टी20 इंटरनेशनल 12 9 125 15.62 147.05 35 0 0
आईपीएल 55 47 991 25.41 157.05 नाबाद 85 0 1
टी20 147 132 3003 27.8 153.68 106 1 12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here