23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

295 रन और 19 विकेट के साथ एशेज की धमाकेदार शुरुआत, स्टार्क के बाद बेन स्टोक्स ने भी किया कमाल

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। पर्थ टेस्ट के पहले दिन केवल 71.5 ओवर का ही खेल हो सका, लेकिन दिन के अंत तक कुल 295 रन बने और 19 विकेट गिर गए। इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 32.5 ओवर खेलकर 172 रन पर सिमट गई। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी पहले दिन के अंत तक 9 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 123 रन ही बना पाई।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी की और 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट झटके। लेकिन उसके बाद इंग्लैंड के पेसर्स भी पीछे नहीं हटे और आर्चर-कार्स के शुरुआती झटकों के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला। दिन के अंत तक इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके थे। मिचेल स्टार्क के बाद बेन स्टोक्स ने भी पंजा खोला और 24 साल बाद किसी एशेज टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड टूटा।

हार्मिसन-मैकग्रा के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे स्टार्क

इससे पहले साल 2005 में लॉर्ड्स टेस्ट में ऐसा हुआ था जब टेस्ट मैच के पहले दिन ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों ने फाइव विकेट हॉल पूरा किया है। 2005 में ग्लेन मैकग्रा और स्टीव हार्मिसन ने पांच-पांच विकेट झटके थे। वहीं अब 20 साल बाद एशेज में एक बार फिर से ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड दोनों टीमों के गेंदबाजों ने मैच के पहले दिन ही पंजा खोला है। मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स ने अब यह कारनामा किया है।

एशेज टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट (पिछले 100 साल)

19- पर्थ टेस्ट, 2025 (इंग्लैंड 10, ऑस्ट्रेलिया 9)
17- ट्रेंट ब्रिज, 2001 (इंग्लैंड 10, ऑस्ट्रेलिया 7)
17- लॉर्ड्स, 2005 (ऑस्ट्रेलिया 10, इंग्लैंड 7)

पर्थ में टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट

2025: 19 (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड)
2024: 17 (ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत)
2028-2023: 15 (चार टेस्ट मैचों का डाटा)

पहले दिन गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

पर्थ में चल रही एशेज 2025-26 की पहली टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 10 विकेट खोकर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन के अंत तक 9 विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, वहीं ओली पोप ने 46 और जेमी स्मिथ ने 33 रनों की पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट हासिल किए, जबकि डेब्यूटेंट ब्रेंडन डोग्गेट ने 2 विकेट और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया।

जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पारी की शुरुआत की, तो उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जोफ्रा आर्चर और ब्राइडन कार्स ने टीम को पहले ही ओवरों में दबाव में डाल दिया, 31 रन पर 4 विकेट गिर गए। कार्स और आर्चर ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन ने कुछ समय तक टिककर स्कोर को 76 तक पहुंचाया। लेकिन बेन स्टोक्स ने अपना स्पेल शुरू करते ही विकेटों की झड़ी लगा दी और कंगारू टीम जल्दी ही 9 विकेट खो बैठी। दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से 49 रन पीछे थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles