26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs SA: ऋषभ पंत संभालेंगे कप्तानी, गुवाहाटी टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिली उप-कप्तानी

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की परेशानी के कारण खेल नहीं पाए, जिसके चलते टीम की कमान ऋषभ पंत को सौंपी गई। हालांकि, गुवाहाटी टेस्ट के लिए टीम प्रबंधन ने उप-कप्तानी की जिम्मेदारी किसी और खिलाड़ी को दी है। कई फैंस को शायद इसका अंदाज़ा भी नहीं होगा, लेकिन इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने पंत का साथ देने हेतु एक नए उप-कप्तान की नियुक्ति की है।

गुवाहाटी टेस्ट के लिए रवींद्र जडेजा बने टीम इंडिया के उप-कप्तान

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उप-कप्तान नियुक्त किया है, जो कप्तान ऋषभ पंत की रणनीतिक फैसलों में सहायता कर रहे हैं। जडेजा पहले भी विभिन्न फॉर्मेट्स में वाइस-कैप्टन के रूप में नेतृत्व समूह का हिस्सा रह चुके हैं, और इस बार भी उसी भूमिका में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की मदद की थी, जहां पंत पैर की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे।

रविंद्र जडेजा ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है, लेकिन कई बार वे उप-कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक माने जाते हैं और लंबे समय से टीम के नियमित सदस्य रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों ही विभागों में बेहतरीन दक्षता उन्हें एक अनोखा खिलाड़ी बनाती है। उनकी ऑल-राउंड स्किल्स का कोई सानी नहीं, और वे मैदान पर टीम के लिए एक कम्प्लीट पैकेज साबित होते हैं।

जडेजा ने भले ही भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी कभी नहीं की हो, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और आठ मैचों के बाद उन्हें नेतृत्व की भूमिका से हटा दिया गया। उनकी कप्तानी में सीएसके केवल दो मैच ही जीत पाई थी। दूसरी ओर, जडेजा अब आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो चुके हैं, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें इस फ्रैंचाइज़ी का नया कप्तान भी बनाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles