31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

SMAT T20: अर्जुन तेंदुलकर-ललित यादव की एंट्री, सुयश प्रभूदेसाई की कप्तानी में तय हुआ गोवा का स्क्वाड

नई दिल्ली: 26 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए गोवा की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम की कप्तानी सुयश प्रभूदेसाई को सौंपी गई है। गोवा को एलीट श्रेणी में रखा गया है और ग्रुप बी में उसकी भिड़ंत बिहार, महाराष्ट्र, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश जैसी टीमों से होगी।

अर्जुन तेंदुलकर को स्क्वॉड में मिली एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में गोवा की टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी जगह दी गई है जिसका इस रणजी सीजन के पहले 5 मैचों में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। अर्जुन रणजी के इस सीजन के पहले 5 मैचों में ना तो गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में प्रभावित कर पाए थे, लेकिन इसके बावजूद वो टीम में जगह बनाने में सफल रहे। हालांकि उन्होंने अब तक खेले 24 टी20 मैचों में 27 विकेट लिए हैं।

गोवा टीम में ललित यादव का चयन

ललित यादव दिल्ली की टीम से अलग होकर गोवा का हिस्सा बने, जहां पहले उन्हें रणजी टीम में चुना गया और अब वे टी20 स्क्वॉड में भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। शानदार ऑलराउंडर होने के नाते ललित गेंद और बल्ले दोनों से टीम को मजबूती देते हैं। उनके जुड़ने से गोवा की टीम और अधिक संतुलित दिखाई दे रही है। SMAT T20 टूर्नामेंट के लिए गोवा ने दीपराज गांवकर, स्नेहल कौथंकर, दर्शल मिसाल, वासुकि कौशिक, अभिवन तेजराना और विकास सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन के लिए गोवा की टीम

दीपराज गांवकर, स्नेहल कौथंकर, सुयश प्रभुदेसाई (कप्तान), ललित यादव, दर्शल मिसाल, फेलिक्स अलेमाओ, वासुकी कौशिक, कश्यप बखले, ईशान गाडेकर, राजशेखर हरिकांत, अमूल्य पंद्रेकर, हेरंब परब, मोहित रेडकर, शुभम तारी, अभिनव तेजराना, विकास सिंह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles