नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट फरवरी से मार्च 2026 के बीच भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे। पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में कुल 20 टीमें शामिल होंगी और पूरी प्रतियोगिता में 55 मैच खेले जाने तय हैं। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच भी श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि पाकिस्तान फाइनल तक पहुँचता है, तो खिताबी मुकाबला भी श्रीलंका में ही होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान, यूएई।
कैसा होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा जाएगा, प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें होंगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में जगह बनाएंगी। सुपर-8 में दो ग्रुप बनेंगे, जिनमें 4-4 टीमें शामिल होंगी। इन दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू
भारत में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में मैच होंगे। श्रीलंका में कोलंबो के दो वेन्यू प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब वर्ल्ड कप के मैच होंगे। तीसरा वेन्यू कैंडी होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप ए – भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स।
ग्रुप बी– ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप सी– इंग्लैंड,वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली।
ग्रुप डी– न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
एक दिन में तीन मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के दौरान एक दिन में 3-3 मैच होंगे।
फाइनल कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कहाँ खेला जाएगा, यह इस बात पर तय होगा कि कौन-कौन सी टीमें खिताबी मुकाबले में पहुँचती हैं। यदि पाकिस्तान फाइनल में जगह बना लेता है, तो 8 मार्च को होने वाला निर्णायक मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल तक नहीं पहुँचता, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शाम 7 बजे शुरू होने वाले फाइनल की मेजबानी करेगा।
सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे
ग्रुप स्टेज और सुपर 8 के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे होगा।
ब्रांड एंबेसडर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा होंगे। पहली बार कोई एक्टिव क्रिकेटर किसी आईसीसी टूर्नामेंट का एम्बेसडर बना है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| ग्रुप स्टेज – सप्ताह 1 | ||
| शनिवार, 7 फरवरी | पाकिस्तान v नीदरलैंड | SSC, कोलंबो |
| शनिवार, 7 फरवरी | वेस्टइंडीज v बांग्लादेश | कोलकाता |
| शनिवार, 7 फरवरी | भारत v USA | चेन्नई |
| रविवार, 8 फरवरी | न्यूजीलैंड v अफगानिस्तान | चेन्नई |
| रविवार, 8 फरवरी | इंग्लैंड v नेपाल | मुंबई |
| रविवार, 8 फरवरी | श्रीलंका v आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| सोमवार, 9 फरवरी | बांग्लादेश v इटली | कोलकाता |
| सोमवार, 9 फरवरी | जिम्बाब्वे v ओमान | SSC, कोलंबो |
| सोमवार, 9 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v कनाडा | अहमदाबाद |
| मंगलवार, 10 फरवरी | नीदरलैंड v नामीबिया | दिल्ली |
| मंगलवार, 10 फरवरी | न्यूजीलैंड v UAE | चेन्नई |
| मंगलवार, 10 फरवरी | पाकिस्तान v USA | SSC, कोलंबो |
| बुधवार, 11 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v अफगानिस्तान | अहमदाबाद |
| बुधवार, 11 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v आयरलैंड | प्रेमदासा, कोलंबो |
| बुधवार, 11 फरवरी | इंग्लैंड v वेस्टइंडीज | मुंबई |
| गुरुवार, 12 फरवरी | श्रीलंका v ओमान | कैंडी |
| गुरुवार, 12 फरवरी | नेपाल v इटली | मुंबई |
| गुरुवार, 12 फरवरी | भारत v नामीबिया | दिल्ली |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | कनाडा v UAE | दिल्ली |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | USA v नीदरलैंड | चेन्नई |
| शनिवार, 14 फरवरी | आयरलैंड v ओमान | SSC, कोलंबो |
| शनिवार, 14 फरवरी | इंग्लैंड v बांग्लादेश | कोलकाता |
| शनिवार, 14 फरवरी | न्यूजीलैंड v दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद |
| रविवार, 15 फरवरी | वेस्टइंडीज v नेपाल | मुंबई |
| रविवार, 15 फरवरी | USA v नामीबिया | चेन्नई |
| रविवार, 15 फरवरी | भारत v पाकिस्तान | प्रेमदासा, कोलंबो |
| ग्रुप स्टेज – सप्ताह 2 | ||
| सोमवार, 16 फरवरी | अफगानिस्तान v UAE | दिल्ली |
| सोमवार, 16 फरवरी | इंग्लैंड v इटली | कोलकाता |
| सोमवार, 16 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v श्रीलंका | कैंडी |
| मंगलवार, 17 फरवरी | न्यूजीलैंड v कनाडा | चेन्नई |
| मंगलवार, 17 फरवरी | आयरलैंड v जिम्बाब्वे | कैंडी |
| मंगलवार, 17 फरवरी | बांग्लादेश v नेपाल | मुंबई |
| बुधवार, 18 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका v UAE | दिल्ली |
| बुधवार, 18 फरवरी | पाकिस्तान v नामीबिया | SSC, कोलंबो |
| बुधवार, 18 फरवरी | भारत v नीदरलैंड | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 19 फरवरी | वेस्टइंडीज v इटली | कोलकाता |
| गुरुवार, 19 फरवरी | श्रीलंका v जिम्बाब्वे | प्रेमदासा, कोलंबो |
| गुरुवार, 19 फरवरी | अफगानिस्तान v कनाडा | चेन्नई |
| शुक्रवार, 20 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया v ओमान | कैंडी |
| शनिवार, 21 फरवरी | Y2 v Y3 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| रविवार, 22 फरवरी | Y1 v Y4 | कैंडी |
| रविवार, 22 फरवरी | X1 v X4 | अहमदाबाद |
| सोमवार, 23 फरवरी | X2 v X3 | मुंबई |
| मंगलवार, 24 फरवरी | Y1 v Y3 | कैंडी |
| बुधवार, 25 फरवरी | Y2 v Y4 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| गुरुवार, 26 फरवरी | X3 v X4 | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 26 फरवरी | X1 v X2 | चेन्नई |
| शुक्रवार, 27 फरवरी | Y1 v Y2 | प्रेमदासा, कोलंबो |
| शनिवार, 28 फरवरी | Y3 v Y4 | कैंडी |
| रविवार, 1 मार्च | X2 v X4 | दिल्ली |
| रविवार, 1 मार्च | X1 v X3 | कोलकाता |
| नॉकआउट स्टेज | ||
| बुधवार, 4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | अहमदाबाद |
| गुरुवार, 5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | मुंबई |
| फाइनल | ||
| रविवार, 8 मार्च | फाइनल | अहमदाबाद/कोलंबो |

