30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

महिला प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन 2026: कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस नीलामी में कई भारतीय और विदेशी स्टार खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होंगी। सभी टीमें अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए इस ऑक्शन में पूरी ताकत झोंकेंगी और बड़ी रणनीति के साथ बोली लगाने उतरेंगी।

इस ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों का नाम टेबल पर आ सकता है जिसमें से 73 की किस्मत खुल सकती है। एक टीम कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी कुल अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है। यूपी वॉरियर्स की टीम सबसे मोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी और उसे ही सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की खरीदारी भी करनी है।

गौरतलब है कि यूपी वॉरियर्स ने रिटेंशन में केवल एक ही खिलाड़ी, श्वेता सेहरावत, को बनाए रखा था। यूपी के पास सबसे अधिक 17 खाली स्लॉट हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स हैं, जिनके पास 16 स्लॉट खाली हैं। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास क्रमशः 13-13 खाली स्लॉट हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पास 14 खाली स्लॉट उपलब्ध हैं।

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण से जुड़ी सभी जानकारी:-
  • महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा?
    महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर गुरुवार को नई दिल्ली में होगा।
  • महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
    महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
  • महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण कहां होगा?
    महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा।
  • महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे?
    महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार की ऐप पर देख पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles