भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गए जिसमें डीजीपी एकादश जी ग्रीन और मीडिया एकादश की टीमें जीती।
पहला मैच :-ग्रीन पैराडाइज और भोपाल टाइगर्स के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन पैराडाइस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/6 रन बनाए। साबिर मोहम्मद ने 78 नाबाद और मनीष भास्कर ने 50 रन एवं राशिद अंसारी ने 27 रन बनाए,भोपाल टाइगर्स की ओर से आशुतोष लोया ने 3 और अंचल साहू ने दो विकेट लिए,जवाबी पारी खेलते हुए भोपाल टाइगर्स की टीम 119/10 रन ही बना सकी और मैच को 69 रनों से हार गई,शुभम् भट्टाचार्य ने 35 और अंकुर जैन ने 27 रन बनाए,गेंदबाज़ी करते हुए ग्रीन पैराडाइस की ओर से योगेश ,अज़ीज़ और मोहम्मद साबिर ने दो-दो विकेट लिए ।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए साबिर मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
दूसरा मैच:- मीडिया एकादश विरुद्ध ब्लेजिंग यॉर्कर्स के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया एकादश ने 172/3 रन बनाये अश्विन ने नाबाद 46 अजय यादव ने 41 और प्रभात ने 32 रन बनाए,ब्लेजिंग यॉर्कर की ओर से अर्पित ने एक विकेट लिया ।जवाबी पारी खेलते हुए ब्लेजिंग यॉर्कर की टीम 153/10 रन पर आउट हो गई और मैच को 19 रनों से हार गई। सचिन जैन ने 64,श्लोक ग्वालानी ने 29 रन और पुरु प्रधान ने 27 रन बनाए।मीडिया एकादश की ओर से अश्विन ने 5 और कृष्ण कुमार गंगवार ने दो विकेट लिए।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
आज का तीसरा मैच:- डीजीपी एकादश व माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी एकादश ने प्रतियोगिता का सबसे बड़ा स्कोर 302/3 रन बनाये जिससे हिमांशु तिवारी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक 128 रन बनाए जबकि हेमंत शाक्य ने 61 और नरेंद्र सिंह ने 41 और नागेंद्र सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए ।माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की ओर से संदीप और विनोद ने क्रमश:एक-एक विकेट लिया ।जवाबी पारी खेलते हुए माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की टीम 108/4 ही बना सकी और मैच को 194 रनों के विशाल अंतर से डीजीपी एकादश ने जीत लिया।गोपाल वर्मा ने नाबाद 59 और मनोज ने 45 रन बनाए,डीजीपी एकादश की ओर से नरेंद्र रायकवार ने दो,जबकि राम दुबे और विपिन सुस्ते ने एक-एक विकेट लिए ।मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए हिमांशु तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नागेंद्र सिंह कमांडेंट 25 वीं बटालियन, नरेंद्र रावत आई पी एस और पिनाकी भट्टाचार्य पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी द्वारा प्रदान किया गया ।
29 नवम्बर के मैच:-
- महाबली वॉरियर्स विरुद्ध राफेल एकादश प्रातः 8-30 बजे
- स्कोप विश्वविद्यालय विरुद्ध डॉ रज़ा एकादश दोपहर 12-30 बजे

