President Cup International Canoe Sprint में एमपी के पैडलर्स की चमक, कई मेडल जीते

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। उत्तराखंड में 28 से 30 नवंबर 2025 तक हुई President Cup Open International Canoe Sprint Championship में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने 1000 मीटर इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल हासिल किए। टीम ने तकनीक, रफ्तार और तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य की उपस्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया। C2 पुरुष वर्ग में प्रनीत मीणा और नितेश ने ब्रॉन्ज जीता, जबकि C2 महिला वर्ग में दीपिका दिमार ने दमदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। C4 पुरुष वर्ग में मिधुन मधु, नितेश, सुधीर कुमार और वैष्णवराज की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। K4 पुरुष श्रेणी में मयंक शर्मा, योगेश सिंह, वंश शर्मा और सचिन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। K2 महिला वर्ग में चंद्रकला कुशवाहा और मन्वी जाट ने सिल्वर जीता। K2 पुरुष वर्ग में आदित्य सिंह और संतोष सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां एमपी के प्रशिक्षण ढांचे और बढ़ती कैनो स्प्रिंट क्षमता की पहचान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here