नई दिल्ली: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल शनिवार, 29 नवंबर को जारी कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार वुमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन दो शहरों—नवी मुंबई और वडोदरा—में किया जाएगा। टूर्नामेंट कुल 28 दिन तक चलेगा।
लीग के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाएगा। पहले लेग के 11 मुकाबले नवी मुंबई में आयोजित होंगे, जबकि एलिमिनेटर और फाइनल सहित बचे हुए 11 मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे। आगामी सीजन में 10 जनवरी और 17 जनवरी को दो डबल हेडर मुकाबले भी होंगे।
देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल:-
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 9 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | नवी मुंबई |
| 10 जनवरी | यूपी वॉरियर्ज़ बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 10 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स</td> | नवी मुंबई |
| 11 जनवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 12 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्ज़ | नवी मुंबई |
| 13 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 14 जनवरी | यूपी वॉरियर्ज़ बनाम दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 15 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज़ | नवी मुंबई |
| 16 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 17 जनवरी | यूपी वॉरियर्ज़ बनाम मुंबई इंडियंस | नवी मुंबई |
| 17 जनवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | नवी मुंबई |
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 19 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | वडोदरा |
| 20 जनवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 22 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज़ | वडोदरा |
| 24 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 26 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 27 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 29 जनवरी | यूपी वॉरियर्ज़ बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | वडोदरा |
| 30 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 1 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज़ | वडोदरा (लीग चरण का आखिरी मैच) |
| 3 फरवरी | एलिमिनेटर | वडोदरा (नॉकआउट) |
| 5 फरवरी | फ़ाइनल | वडोदरा |
महिला प्रीमियर लीग 2026 में कुल पांच टीमें भाग लेंगी, जिसके लिए हाल ही में मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ है। इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ने अपने-अपने स्क्वाड तैयार कर लिए हैं। अब तक इस लीग में मुंबई इंडियंस दो बार और आरसीबी एक बार चैंपियन रह चुकी है। सभी टीमों के स्क्वाड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


