विराट कोहली की ICC रैंकिंग में बदलाव, रोहित शर्मा का फिर क्या होगा?

0

नई दिल्ली: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई, उससे उनके आगे कुछ और साल खेलने की संभावना और मजबूत हो गई है। शानदार शतक लगाकर कोहली ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब उनके प्रदर्शन का असर ICC की वनडे रैंकिंग पर भी दिखाई देगा, जिससे वे कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। इस बीच, रोहित शर्मा की रैंकिंग और स्थिति भी और मजबूत होने की संभावना है।

विराट कोहली ने रांची में खेली 135 रनों की धमाकेदार पारी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली ने केवल 120 बॉल पर 135 रनों की धाकड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 11 चौके और सात छक्के लगाने का काम किया। कोहली ने उस मैच में आते ही पहली बॉल पर चौका लगा दिया था, तभी पता चल गया था कि कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं। बीच में उनकी पारी थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन जैसे ही उनका शतक हुआ, उन्होंने फिर से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

रोहित शर्मा का पहला नंबर का स्थान बरकरार रहने की संभावना

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर थे, उनकी रेटिंग 781 थी। वे दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से काफी आगे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा बैक टू बैक शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने 51 गेंदों में शानदार 57 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन से उनकी रेटिंग और बढ़ने की संभावना है, जबकि पहले नंबर की कुर्सी पर भी उनका कोई खतरा नजर नहीं आता।

नई रैंकिंग में विराट कोहली को भी मिलेगा फायदा

अब बात करते हैं विराट कोहली की। वनडे सीरीज से पहले कोहली आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पांचवें नंबर पर थे, उनकी रेटिंग 725 थी। शतक के बाद उनकी रेटिंग में वृद्धि होने की संभावना है। उनके सामने शुभमन गिल नंबर 4 पर हैं, लेकिन चोट के कारण वे इस सीरीज से बाहर हैं और उनकी रेटिंग 745 है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोहली इस शतकीय पारी के बाद शुभमन गिल को पीछे छोड़ देंगे और नंबर तीन या चार पर पहुंच सकते हैं। सीरीज के दूसरे मैच से पहले आईसीसी नई रैंकिंग जारी करेगी, जिसमें कोहली और रोहित की रेटिंग स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here