परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी के लिए बीडीसीए की U-22 टीम घोषित

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन ने परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी के पहले मैच के लिए अपनी U-22 बॉयज टीम की घोषणा कर दी है। यह ट्रॉफी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तहत चार दिवसीय मैचों के रूप में आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सचिव शांति कुमार जैन ने टीम का आधिकारिक ऐलान किया। प्रारब्ध मिश्रा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तनिष्क यादव उप कप्तान होंगे। टीम का मार्गदर्शन कोच अनुपम गुप्ता करेंगे और कुलदीप सिंह मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और दो विकेटकीपर शामिल हैं।

घोषित बीडीसीए U-22 बॉयज टीम:
प्रारब्ध मिश्रा (कप्तान), तनिष्क यादव (उप कप्तान), विकास शर्मा (विकेटकीपर), मीत त्रिपाठी, प्रियांशु कुमार प्राण, ओजस्व यादव, आयुष अवस्थी (विकेटकीपर), शिवांश चतुर्वेदी, अनिमेष सिंह, तन्मय पाण्डेय, मोहित भावनानी, नीरज सिंह ग्रोवर, पूशांक शर्मा, आदित्य सिंह, अदिब-उर-रहमान, किंशुक श्रीवास, प्रथम सिंह सेंगर, प्रथु चतुर्वेदी, मोहम्मद अफ्फान, अक्षत बाजपेयी और मानवेन्द्र सिंह। परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी में भोपाल अपना पहला मैच 3 दिसंबर को सागर में फैथ मैदान पर खेलेगा। इसके बाद टीम 9 और 21 दिसंबर को जबलपुर और चंबल के खिलाफ घरेलू मैदान पर उतरेगी। तीसरा बाहरी मैच 15 दिसंबर को उज्जैन में शहडोल के खिलाफ होगा।  भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here