सौम्या नाहर फिर चुनी गईं एसजीएफआई नेशनल खो-खो टीम में

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स, भोपाल की छात्रा सौम्या नाहर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। उन्हें 20 से 24 दिसंबर तक अयोध्या में होने वाली एसजीएफआई नेशनल खो-खो प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) के लिए मध्य प्रदेश टीम में चुना गया है। सौम्या के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उनके स्कूल को भी मजबूत पहचान दिलाई है। सेंट जोसेफ ईदगाह हिल्स की टीम इस साल भोपाल जिला शालेय खो-खो और सेंट जार्ज कप खो-खो टूर्नामेंट की विजेता रही। सौम्या कक्षा 11 की छात्रा हैं और उन्होंने कक्षा 4 से खो-खो खेलना शुरू किया था। एथलेटिक्स में भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है और वे सीबीएसई क्लस्टर की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर लिली, उप प्राचार्या सिस्टर स्टेनिया, खेल विभाग प्रमुख रवदीप सिंह मल्हारी और पूरे विद्यालय परिवार ने सौम्या को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here