IND vs SA 2nd ODI: यहां देखें लाइव मैच, समय और प्रसारण की पूरी डिटेल

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए उतरेगी, क्योंकि यह मुकाबला सीरीज के नतीजे को काफी हद तक तय कर सकता है।

भारतीय टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाने वाले विराट कोहली और 57 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा पर एक बार फिर से नजरें होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा पहला मुकाबला नहीं खेले थे और उनकी जगह कप्तानी एडेन मार्कराम ने की थी। अब देखना होगा कि दूसरे मुकाबले में बावुमा की वापसी होती है या नहीं। वहीं भारतीय टीम में संभावना है कि इस मैच के लिए शायद कोई बदलाव नहीं होंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों की जानकारी:-
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच बुधवार 3 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच का टॉस कितने बजे होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच का लाइव एक्शन कितने बजे शुरू होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।
रायपुर स्टेडियम की विशेषताएं: क्यों खास है यह क्रिकेट मैदान?

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक केवल एक ही वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मात्र 118 रन पर ऑलआउट कर दिया था। अब करीब तीन साल बाद इस मैदान पर एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। यहां पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में खेला गया था। लगभग एक लाख दर्शकों की क्षमता के साथ यह स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here