31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

AUS vs ENG: एशेज का दूसरा टेस्ट, भारत में लाइव देखने का आसान तरीका और मैच का समय

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एशेज 2025 के दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों की कड़ी परीक्षा होगी। पहले टेस्ट में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी थी, और अब इंग्लैंड सीरीज में वापसी करने की कोशिश में है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड से फिर से लोहा लेने के लिए मैदान में उतरेगी। हालांकि, मेजबान टीम को अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की कमी खलेगी, जो पीठ की चोट के कारण इस टेस्ट से बाहर हैं। पर्थ में वह दूसरी पारी में नहीं खेल पाए थे, और उनकी रिकवरी में अभी समय लगेगा। इसके अलावा, कप्तान पैट कमिंस भी कमर की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिससे उनका इस मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी करेंगे।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए भी चोटों की परेशानी जारी है। तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर विल जैक्स को टीम में शामिल किया गया है, जिससे इंग्लैंड पिंक बॉल की परिस्थितियों में गेंदबाजी में अधिक विविधता लाने की कोशिश करेगा। इस डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड का लक्ष्य सीरीज को बराबरी पर लाना होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगी। गाबा की उछालभरी पिच और पिंक बॉल की चुनौतियों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि दूसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे लाइव देखा जा सकता है…

एशेज 2025: दूसरा टेस्ट कब और कहां होगा खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट मैच 4 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला गाबा के ब्रिस्बेन में पिंक बॉल से खेला जाएगा। एशेज 2025 का यह एकमात्र डे-नाइट मैच होगा।

एशेज 2025 भारत में लाइव कैसे देखें?

भारत में क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज के दूसरे टेस्ट का लाइव एक्शन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप पर भी उपलब्ध होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी पांच दिनों का पूरा मैच देखने के लिए आपको एक्टिव Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।

दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।

दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles