25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

वैभव सूर्यवंशी का कमाल: 2025 की एलीट बल्लेबाजों की सूची में नाम दर्ज

नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। यह साल 2025 में उनका टी20 प्रारूप में तीसरा शतक था। इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने एक ही साल में टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने कई दिग्गज बल्लेबाजों के बराबरी की

महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए 61 गेंदों में नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके भी लगाए। यह साल 2025 में उनका तीसरा टी20 शतक था, जिससे वैभव सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ बराबरी पर आ गए।

वैभव से पहले भारत की तरफ से टी20 प्रारूप में एक साल में 3 शतक ये सभी बल्लेबाज लगा चुके हैं यानी सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में, संजू सैमसन और तिलक वर्मा साल 2024 में और अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में ही 3 शतक लगाने का कमाल किया है। अब वैभव ने सभी खिलाड़ियों की बराबरी पर आ गए।

भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में एक ही साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली और शुभमन गिल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। कोहली ने साल 2016 में टी20 क्रिकेट में कुल 4 शतक लगाए थे, जबकि शुभमन गिल ने साल 2023 में इसी प्रारूप में 4 शतक जमाए थे।

भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर

4 शतक – विराट कोहली (2016)
4 शतक – शुभमन गिल (2023)
3 शतक – सूर्यकुमार यादव (2023)
3 शतक – संजू सैमसन (2024)
3 शतक – तिलक वर्मा (2024)
3 शतक – अभिषेक शर्मा (2025)
3 शतक – वैभव सूर्यवंशी (2025)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles