नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब साउथ अफ्रीका के सामने सीरीज में टिके रहने के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य हो गया है। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए प्रोटियाज़ बल्लेबाज़ों को दमदार शुरुआत और मजबूत साझेदारियों की जरूरत होगी।
भारत की पारी का हाल: जानिए कैसे खेल रही टीम
रायपुर वनडे में भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत पहले 358/5 का स्कोर खड़ा किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे. लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा. रोहित लगातार तीन चौके लगाकर बैटिंग कर रहे थे. रोहित ने 14 रन बनाए. 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने 22 रन बनाए.
वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था. 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई. कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया. 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है. 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा. गायकवाड़ ने 105 रन बनाए.
कोहली और ऋतुराज के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. 38वें ओवर में कोहली ने 90 गेंदों पर शतक लगाया. यह बैक-टू-बैक दूसरी कोहली की सेंचुरी है. कोहली का यह वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. हालांकि उनकी शतकीय पारी कुछ देर बाद ही खत्म हो गई. उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के आए. वह लुंगी एनगिडी की गेंद पर एडेन मार्करम को कैच दे बैठे. इसके बाद आए वॉशिंंगटन सुंदर भी महज 1 रन पर रन आउट हो गए. केएल राहुल (66 नाबाद) और रवींद्र जडेजा (24 नाबाद) अंत तक टिके रहे. साउथ अफ्रीकी की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट मार्को जानसेन को मिले, जबकि एनगिडी और बर्गर को 1-1 सफलता मिली.
टीम इंडिया ने किया बिना बदलाव के आगाज, टेम्बा बावुमा की वापसी
इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. रांची वाली टीम ही रायपुर में खेलती दिखेगी. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पिछले मैच में वो नहीं खेले थे. भारत को एक बार फिर टॉस में हार का सामना करना पड़ा है. ये लगातार 20वां मौका है जब भारत के कप्तान टॉस नहीं जीत सके हैं.
रायपुर ODI के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.
भारत-साउथ अफ्रीका (H2H)
कुल ओडीआई मैच: 95
भारत ने जीते: 41
साउथ अफ्रीका ने जीते: 51
बेनतीजा: 3
रांची वनडे का मुकाबला: प्रमुख घटनाक्रम और नतीजा
रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले रोमांचक ODI में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के 135, रोहित शर्मा के 57 और केएल राहुल के 60 रनों की शानदार पारियों के दम पर 350 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बनाया। जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रन पर ऑल आउट हो गई।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि हर्षित राणा को 3 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली। यह जीत टीम इंडिया के लिए खास थी, क्योंकि इससे पहले घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव.
वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, लुंगी एंगिडी और प्रेनेलन सुब्रायन.
भारत साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 2025 का शेड्यूल
30 नवंबर : रांची (भारत 17 रनों से मैच जीता)
3 दिसंबर : रायपुर, दोपहर 1:30 (आज)
6 दिसंबर : विशाखापत्तनम, दोपहर 1:30


