31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

358 रन बनाकर भी हारा भारत, कोहली-ऋतुराज की पारियाँ बेअसर, मार्कराम के शतक ने अफ्रीका को दिलाई जीत

नई दिल्ली: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बुधवार (3 दिसंबर) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 359 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली और निर्णायक मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया।

इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 358/5 का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकीय प्रहारों पर पानी फेर दिया. साउथ अफ्रीकी टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो एडेन मार्करम रहे ज‍िन्होंने 110 रन बनाए. इसके बाद बीच के ओवर्स में मैथ्यू ब्रीट्जके (68), डेवाल्ड ब्रेविस (54) अपनी बल्लेबाजी से पूरा मैच ही भारत से छीन लिया. टेम्बा बावुमा ने भी 46 रन बनाए. प्रस‍िद्ध कृष्णा भारतीय पारी के सबसे महंगे गेंदबाज रहे उन्होंने 8.5 ओवर्स में 82 रन लुटवाए और 2 विकेट लिए.
साउथ अफ्रीकी पारी: मार्कराम की शतकीय चमक और धुंआधार चेज़ की पूरी कहानी
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की. लेकिन उनको जल्द पहला झटका क्विंटन डिकॉक (8) के रूप में लगा. जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर द्वारा लपके गए. इसके बाद टैम्बा बावुमा और मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 127 रन था, तभी टेम्बा बावुमा (46) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्ष‍ित राणा को कैच दे बैठे.
इसी बीच एक तरफ एडेन मार्करम जमे रहे और उन्होंने 88 गेंदों पर अपना चौथा शतक पूरा किया. हालांकि शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम अपना धैर्य खो बैठे और हर्ष‍ित राणा की स्लोअर गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. मार्करम ने 98 गेंदों पर 110 रन बनाए, उनकी पारी मं 10 चौके और 4 छक्के शाम‍िल रहे मार्करम के आउट होते ही साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 197/3 हो गया.
लेकिन मार्करम के आउट होने के बाद  मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेव‍िस ने तेजी से रन बनाए और मैच को मैच का रुख साउथ अफ्रीकी टीम की ओर कर दिया था. लेकिन इसी बीच कुलदीप ने नौवें और भारतीय पारी के 41वें ओवर में वो 34 गेंदों पर 54 रनों की आत‍िशी पारी खेलने के बाद ब्रेव‍िस को यशस्वी के हाथों कैच आउट करवाया.
ब्रेव‍िस जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 289/4 हो गया, कुछ देर बाद ही प्रस‍िद्ध ने ब्रीटजके को भी 48 रनों पर LBW आउट कर साउथ अफ्रीका को 317 पर पांचवां झटका दिया. मार्को जानसेन (2) भी जल्द आउट हो गए, इससे अफ्रीकी टीम का स्कोर 322/6 हो गया. जानसेन को अर्शदीप ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच जब 5 ओवर का खेल रहा गया था और अफ्रीका को 30 गेंदों पर 27 रन चाहिए थे, तभी टोनी डी जोर्जी 17 रन पर र‍िटायर्ड आउट हो गए.
विराट और ऋतुराज के शतक की धमक, टीम इंडिया ने ठोके 358/5

रायपुर वनडे में भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की शुरुआत सकारात्मक रही, जहां रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में दिखाई दिए। हालांकि पाँचवें ओवर में रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि लगातार तीन चौके लगाकर वे अपने अंदाज़ में खेल रहे थे। इसके बाद 10वें ओवर में भारत को दूसरा झटका तब लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती दोनों विकेटों के बाद कोहली और ऋतुराज ने पारी को संभाला और आगे बढ़ाया।

वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था. 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई. कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया. 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है. 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा. गायकवाड़ ने 105 रन बनाए.

कोहली और ऋतुराज के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. 38वें ओवर में कोहली ने 90 गेंदों पर शतक लगाया. यह बैक-टू-बैक दूसरी कोहली की सेंचुरी है. कोहली का यह वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. हालांकि उनकी शतकीय पारी कुछ देर बाद ही खत्म हो गई. उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के आए. वह लुंगी एनग‍िडी की गेंद पर एडेन मार्करम को कैच दे बैठे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles