23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भोपाल डिवीजन ने सागर को फॉलोऑन कराया, तनिष्क और शिवांश चमके

एनएसटी न्यूज, भोपाल। परमानंद भाई पटेल अंडर-22 चार दिवसीय इंटर डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने सागर डिवीजन पर मजबूत पकड़ बना ली है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह मुकाबला फैथ क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन सागर डिवीजन ने अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 142 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 106.3 ओवर में 329 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से सेहजदीप सिंह ने शानदार 127 रन की पारी खेली, जबकि अक्षत रघुवंशी ने 34 रन जोड़े।

भोपाल की तरफ से गेंदबाजी में तनिष्क यादव सबसे सफल रहे। उन्होंने 5 विकेट झटके, जबकि शिवांश चतुर्वेदी ने 3 विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भोपाल डिवीजन को 228 रन की बढ़त मिली और इसी बढ़त के चलते सागर डिवीजन को फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलोऑन में सागर डिवीजन ने दिन का खेल खत्म होने तक 24 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन बना लिए। सेहजदीप सिंह 43 रन पर नाबाद हैं, जबकि अक्षत रघुवंशी 11 रन बनाकर टिके हुए हैं। भोपाल की ओर से अनिमेष सिंह और तनिष्क यादव ने एक-एक विकेट लिया।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles