अभिषेक ने खेला धमाकेदार 97 रन का मुकाबला, क्या टूटेगा युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड?

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार, 9 दिसंबर से होने जा रही है, और इस रोमांचक मुकाबले से पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने जिस तरह का धमाकेदार फॉर्म दिखाया है, उसने उन्हें भारतीय बल्लेबाजी का सबसे चमकता चेहरा बना दिया है। भारत–साउथ अफ्रीका सीरीज से ठीक पहले अभिषेक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब की कप्तानी संभालते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 6 मैचों में 300 से ज्यादा रन ठोककर अपने जबरदस्त लय का संकेत दिया। उनकी इस निरंतर आक्रामकता और भरोसेमंद शुरुआत को देखते हुए अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस फॉर्म को कितना आगे ले जा पाते हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि साउथ अफ्रीका जो रणनीति टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज के लिए बना रही होगी उसमें अभिषेक शर्मा के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही होगी जो भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाते हैं और इससे टीम को काफी फायदा होता है। अभिषेक का आक्रामक अंदाज विरोधी गेंदबाजों के मनोबल को तोड़ देता है जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाज उठाते हैं। अब जानते हैं कि उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन रहा है।

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी: 56 गेंदों में 97 रन

अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक कुल 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 56 गेंदों का सामना करते हुए 97 रन बनाए हैं। उनका औसत 24.25 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 173.21 का है जो काफी बेहतरीन है। इस टीम के खिलाफ अभिषेक ने एक अर्धशतकीय पारी खेली है और बेस्ट स्कोर 50 रन है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों में अभिषेक ने 7 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा तैयार हैं युवराज सिंह का टी20 रिकॉर्ड तोड़ने के लिए

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह ने कुल 5 मैच खेले थे। इन मैचों में युवराज सिंह ने 113.00 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 113 रन बनाए, लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली। युवराज का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 37 रन रहा है। अब अगर अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में सिर्फ 17 रन बना लेते हैं, तो वह युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में युवराज से ज्यादा रन अपने नाम कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here