22.6 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

विराट के धमाकेदार रन, झारखंड ने राजस्थान को हराया; हरियाणा बना अंकतालिका में नंबर 1

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मैच में झारखंड ने राजस्थान को 36 रन से हराया, जबकि हरियाणा ने बंगाल को 24 रन से हराकर जीत दर्ज की। झारखंड की टीम ने 7 में से 7 मैच जीतकर ग्रुप डी में 28 अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं, हरियाणा की यह 7 में से पांचवीं जीत रही और इस टीम ने 20 अंक के साथ ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

विराट सिंह ने खेली मैच जिताऊ पारी

झारखंड और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में झारखंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाए, जबकि जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। झारखंड के लिए ओपनर विराट सिंह ने 36 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 37 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि रॉबिन मिंज ने 27 गेंदों में 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली। राजस्थान के लिए करन लांबा ने 52 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। झारखंड की गेंदबाजी में सुशांत मिश्रा और अनुकूल रॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके।

शमी की धाकड़ गेंदबाजी: 4 विकेट लेकर मैच में बनाई बढ़त

बंगाल और हरियाणा के बीच खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान अंकित कुमार ने 46 रन और निशांत सिंधू ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके जवाब में बंगाल की टीम 20 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे हार का सामना करना पड़ा। बंगाल की तरफ से वृत्तिक चटर्जी ने सबसे बड़ी पारी खेली और 33 गेंदों पर 44 रन बनाए। हरियाणा के लिए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles