23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मॉडल स्कूल ओवरऑल चैंपियन, चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल पर कब्जा

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में माडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता में दबदबा बनाया। बालक वर्ग में स्कूल ने कबड्डी, खो-खो और पिट्ठू में गोल्ड मेडल हासिल किए, जबकि वालीबाल में सिल्वर मेडल मिला। इसी तरह बालिका वर्ग में पिट्ठू खेल में गोल्ड और वालीबाल में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। खो-खो टीम के कप्तान अशफाक खान, पिट्ठू टीम के कप्तान रोहन शर्मा, वालीबाल टीम के कप्तान कृष्ण बाथम, बालिका वर्ग में पिट्ठू की कप्तान रिद्धिमा भार्गव और वॉलीबॉल टीम की कप्तान इलमा ने अपने शानदार नेतृत्व से टीमों को जीत दिलाई। विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप प्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव और खेल अधिकारी दीवान चंद्र मौली ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles