30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

BDCA U-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट में सीहोर ने विदिशा को 1 विकेट से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। कनारा मैदान पर खेले गए BDCA U-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में सीहोर ने विदिशा को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया। विदिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। जय रघुवंशी 74 रन पर नाबाद रहे, जबकि हर्षित शर्मा ने 47 रन जोड़े। सीहोर की गेंदबाजी में सक्षम त्यागी ने 4 विकेट और हार्दिक वर्मा ने 2 विकेट लिए। जवाब में सीहोर ने 44.1 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। निर्मल मेवाड़ा 72 रन पर नाबाद रहे। विदिशा की ओर से अतुल कुशवाहा, मोहित प्रजापति और अमन नरवरिया ने 2-2 विकेट लिए।

U-18 जी.एस. पठानिया ट्रॉफी में प्रेसिडेंट इलेवन ने पहले दिन बनाए 440 रन

ओल्ड फ्रेंड्स मैदान पर BDCA और सेज ग्रुप द्वारा आयोजित स्व. जी.एस. पठानिया U-18 इंटर क्लब/अकादमी टूर्नामेंट में प्रेसिडेंट इलेवन ने पहले दिन मजबूत स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 90 ओवर में 3 विकेट पर 440 रन बनाए। ओजस शुक्ला ने 162 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कुश राजपूत ने 115 रन जोड़े। आलिफ हसन 59 रन पर नाबाद हैं। रेल्वे गर्वित अकादमी की ओर से जसमीत सिंह और प्रीत श्रीवास ने एक-एक विकेट लिया। मैच का दूसरा दिन कल खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles