29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल में आरजीपीवी, मुंबई और गोवा यूनिवर्सिटी की धमाकेदार शुरुआत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में जारी वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन पूल A और पूल B के मुकाबलों में तेज मुकाबले देखने को मिले। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में आयोजित यह स्पर्धा 10 से 14 दिसंबर तक कोलार रोड स्थित परिसर में चल रही है। लीग मैचों में आरजीपीवी भोपाल, मुंबई यूनिवर्सिटी, गोवा यूनिवर्सिटी, गुजरात यूनिवर्सिटी और मणिपाल यूनिवर्सिटी जैसी टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया और अगले दौर में जगह बनाई। आरजीपीवी ने कर्णावती को 3-0 से हराया, जबकि गुजरात यूनिवर्सिटी ने एसकेएई यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराते हुए जीत दर्ज की। मुंबई यूनिवर्सिटी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी को 3-0 से मात दी। भूपल नोबल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया। एसआरटीएम नांदेड़ ने एमआईटी एडीटी पुणे को 3-0 से, आरजीपीवी ने आरआरबीएमयू अलवर को 3-0 से और गोवा यूनिवर्सिटी ने आरडीवीवी जबलपुर को 3-1 से हराया। मणिपाल यूनिवर्सिटी ने गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी को 3-0 से, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने गणपत विद्यानगर को 3-1 से, जबकि गोवा यूनिवर्सिटी ने सिंबायोसिस को 3-0 से मात दी। गुजरात यूनिवर्सिटी नवरंगपुरा ने राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया। जेआरएन यूनिवर्सिटी राजस्थान ने भूपल नोबल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर ने महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया। मुंबई यूनिवर्सिटी ने एसआरटीएम यूनिवर्सिटी को 3-0 से, गोवा यूनिवर्सिटी ने गुजरात यूनिवर्सिटी नवरंगपुरा को 3-0 से और मणिपाल यूनिवर्सिटी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया। दिन के आखिरी मैच में मणिपाल यूनिवर्सिटी ने गोवा यूनिवर्सिटी को 3-0 से और मुंबई यूनिवर्सिटी ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की की। स्पर्धा सचिव पंकज कुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार से पूल C और पूल D के मुकाबले शुरू होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles